WWE के ऊपर आरोप लगाने वाले दिग्गज ने फैंस को दी सबसे बड़ी खुशखबरी, घर में जल्द गूंजेगी किलकारी

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दी खुशखबरी (Photo: WWE.com)
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दी खुशखबरी (Photo: WWE.com)

Ronda Rousey Announced Expecting Second Child: पूर्व WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने UFC और WWE दोनों में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की। उन्होंने हाल ही में अपने निजी जीवन को लेकर फैंस को बहुत अच्छी खबर दी।

Ad

रोंडा राउजी WWE से जाने के बाद रेसलिंग जगत से लगभग दूर ही रही हैं। कुछ समय पहले ही सैन डिएगो में Comic-Con में रोंडा राउजी पैनल का हिस्सा बनी थीं। इसी बीच उन्होंने बताया कि वो इस समय प्रेग्नेंट हैं। आने वाले कुछ महीनों में वो अपने परिवार में नए महमान का स्वागत करने वाली हैं और उनके घर में किलकारी गूंजेगी।

youtube-cover
Ad

रोंडा राउजी ने पूर्व UFC स्टार ट्राविस ब्राउनी से शादी की है। दोनों ने अक्टूबर 2015 में अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था। इसके बाद दोनों ने 20 अप्रैल 2017 को सगाई की और कुछ महीनों बाद 28 अगस्त 2017 को उनकी शादी हो गई। रोंडा ने इसके बाद अपने WWE करियर पर ध्यान दिया।

रोंडा राउजी ने WWE से ब्रेक के दौरान बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं और फिर 27 सितंबर 2021 को उन्होंने अपनी पहली बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसका नाम La’akea Makalapuaokalanipō Browne है। अब रोंडा फिर से प्रेग्नेंट हैं और वो जल्द ही दोबारा मां बनने वाली हैं।

WWE में रोंडा राउजी का आखिरी मैच कब और किसके खिलाफ आया था?

रोंडा राउजी ने WWE में काफी शानदार काम किया। इसी बीच वो Raw और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीतने में सफल हुईं। इसके अलावा बेडेस्ट विमेन ऑन द प्लेनेट ने शेना बैज़लर के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती थी। बाद में उन्हें बैज़लर से धोखा मिला और फिर उनके बीच SummerSlam 2023 में मैच देखने को मिला।

दोनों पूर्व दोस्त आमने-सामने आईं। उनके बीच हुए MMA रूल्स मैच में काफी बवाल मचा और अंत में बैज़लर को बड़ी जीत मिली। इसी के बाद रोंडा ने WWE को अलविदा कह दिया और खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। बाद में उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट पर कुछ मैच लड़े लेकिन अभी वो इन-रिंग एक्शन से पूरी तरह दूर हैं। कई बार रोंडा WWE पर उनकी बुकिंग और अन्य चीज़ों को लेकर आरोप लगा चुकी हैं। देखना होगा कि आने वाले कुछ सालों में रोंडा की दोबारा WWE में वापसी होती है, या नहीं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications