Ronda Rousey: WWE SummerSlam 2023 में रोंडा राउज़ी (Ronda Rousey) और शेना बैज़लर (Shayna Baszler) के बीच MMA रूल्स मैच हुआ। यह मुकाबला ज्यादा खास नहीं रहा और अंत में बैज़लर ने जीत हासिल की।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_RONDA PASSES OUT! #ShaynaBaszler picks up the win over #RondaRousey in what may be Rousey's last ever #WWE match! #SummerSlam #SummerSlamWithSK pic.twitter.com/wfcXA5tPKZ7630RONDA PASSES OUT! #ShaynaBaszler picks up the win over #RondaRousey in what may be Rousey's last ever #WWE match! #SummerSlam #SummerSlamWithSK pic.twitter.com/wfcXA5tPKZमैच में शर्त थी कि कोई भी स्टार नॉकआउट या सबमिशन के जरिए ही जीत सकता है। दोनों स्टार्स एक दूसरे पर बढ़त बनाने का शुरू से ही प्रयास किया। मैच बहुत ही धीमी रफ्तार में आगे बढ़ा। बैज़लर ने कुछ अच्छे मूव्स लगाए और रोंडा को रिंग के बाहर कर दिया। शेना ने रोंडा को सबमिशन मूव में जकड़ लिया था लेकिन सफलता मिली। हालांकि दोनोंं एक दूसरे को लगातार पंच लगा रहीं थी। रिंग के बाद भी दोनों सुपरस्टार्स के बीच बहुत बवाल देखने को मिला। शेना को थोड़ा दिक्कत भी मैच के दौरान हुई, उन्हें मेडिकल स्टाफ ने चैक किया लेकिन राउज़ी ने पूरी टीम पर हमला कर दिया। बैज़लर ने फिर अचानक किरिफुदा क्लच लगाने का प्रयास किया लेकिन राउज़ी ने उन्हें आर्मबार लगा दिया। ऐसा लगा था कि राउज़ी की जीत हो जाएगी लेकिन यह नहीं हो पाया।अंत में शेना ने रोंडा को किरिफुदा क्लच में जकड़ लिया था और राउज़ी फेडआउट हो गई। टेक्निकल नॉकआउट के जरिए शेना बैज़लर ने शानदार अंदाज में इस मैच को जीत लिया। इस मैच को देखकर ज्यादा फैंस खुश नहीं हुए होंंगे क्योंकि कुछ खास देखने को नहीं मिला। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Is #ShaynaBaszler the new baddest woman on the planet?#SummerSlam #WWE pic.twitter.com/bxCuGvxdPt2910Is #ShaynaBaszler the new baddest woman on the planet?#SummerSlam #WWE pic.twitter.com/bxCuGvxdPtWWE Money in the Bank 2023 में रोंडा राउज़ी को मिला था बड़ा धोखावैसे इस मुकाबले में पहले से सभी को पता था कि बैज़लर की जीत होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब रोंडा कुछ समय के लिए ब्रेक पर जाएंगी। इस लिहाज से सभी ने पहले ही अंदाजा लगा लिया था बैज़लर की जीत होगी। इन दोनों की राइवलरी Money in the Bank 2023 में पिछले महीने शुरू हुई थी। विमेंस टैग टीम टाइटल मैच में बैज़लर ने रोंडा को धोखा दे दिया था। दोनों को टैग टीम चैंपियनशिप भी गंवानी पड़ी थी। इसके बाद Raw में दोनों की राइवलरी आगे बढ़ी थी। खैर शेना को इस जीत से आगे जाकर काफी फायदा होगा। रोंडा को हराकर उन्होंने खास उपलब्धि हासिल की।