UFC हॉल ऑफ फेेमर और पूर्व WWE रॉ(Raw) विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी(Ronda Rousey) ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। रोंडा राउजी ने अपने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है और वो जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। रोंडा राउजी के पति का नाम ट्रेविस ब्राउन है। इस कपल ने रोंडा राउजी के यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। सबसे खास बात ये है कि रोंडा राउजी को प्रेग्नेंट हुए चार महीने हो गए है और वो जनवरी से प्रेग्नेंट हुई हैं।ये भी पढ़ें:WWE में छाई गम की लहर, रोमन रेंस ने पुराने दुश्मन की बेइज्जती करते हुए की बोलती बंद, दिग्गज का सस्पेंड होने के बाद फूटा गुस्साBREAKING NEWS:Former RAW Women's Champion @RondaRousey has announced, via her YouTube channel, that she is pregnant. We wish her and @travisbrowneMMA the best! pic.twitter.com/tcM27J3yj2— WWE on FOX (@WWEonFOX) April 21, 2021WWE फैंस को रोंडा राउजी ने दिया सरप्राइजWrestleMania 31 में एक कैमियो रोल में सबसे पहले WWE टीवी पर रोंडा राउजी नजर आईँ थी। इसके बाद Royal Rumble 2018 में रोंडा राउजी ने डेब्यू किया था। WrestleMania 34 में रोंडा राउजी ने अपना डेब्यू मैच लड़ा था। कर्ट एंगल के साथ टीम बनाकर रोंडा ने ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन को हराया था। इसके बाद SummerSlam में एलेक्सा ब्लिस को हराकर रोंडा ने पहली बार Raw विमेंस चैंपियनशिप हासिल की थी। WrestleMania 35 तक वो चैंपियन बनीं रही थी और इस इवेंट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।ये भी पढ़ें:रोमन रेंस से पंगा लेना फेमस WWE सुपरस्टार को पड़ा बहुत ही महंगा, खुद को 'बाप' बताते हुए बिग डॉग ने जबरदस्त अंदाज में की बोलती बंदWrestleMania 35 से अभी तक WWE टीवी पर रोंडा राउजी नजर नहीं आईँ है लेकिन वो सोशल मीडिया पर एक्टिव है। रोंडा की प्रेग्नेंसी के बारे में कुछ बातें पहले सामने जरूर आ रही थी लेकिन ये कंफर्म नहीं हुई थी। अब रोंडा राउजी ने खुद इस बात का ऐलान कर दिया है।ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup- टॉप सुपरस्टार को सस्पेंड करने का कारण, अपने पुराने दुश्मन की रिंग में वापसी कराना चाहते थे विंस मैकमैहनThree years ago @RondaRousey walked into WWE and left a trail of destruction 😳Maybe one day we'll see her again...#RoyalRumble pic.twitter.com/NLgvzSYFej— WWE on BT Sport (@btsportwwe) January 28, 2021रोंडा राउजी की WWE में वापसी को लेकर भी कई बातें चल रही थी लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उन्हें काफी लंबा वक्त लगेगा। फैंस को इस बार बड़ा सरप्राइज रोंडा राउजी ने दिया है। सोशल मीडिया पर सभी फैंस अपने-अपने अंदाज में इस कपल को बधाई दे रहे हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।