'8 मिनट की...'- WWE दिग्गज Roman Reigns की एंट्री पर फीमेल Superstar ने निशाना साधते हुए दिया चौंकाने वाला बयान

जानिए किस सुपरस्टार ने WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर बयान दिया?
जानिए किस सुपरस्टार ने WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर बयान दिया?

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) की एंट्री बहुत ही खास होती है। बहुत लंबा टाइम वो अपनी एंट्री में लगाते हैं। पूर्व WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी (Ronda Rousey) ने अब रेंस की एंट्री पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है।

Ad

एक छोटे से ब्रेक के बाद SummerSlam 2020 में रोमन रेंस ने वापसी की थी। इसके बाद वो ट्राइबल चीफ बन गए थे। बाद में उन्हें एक नई एंट्रेंस थीम भी मिल गई थी। रेंस ने इसके बाद बहुत अच्छा काम लगातार किया। उनके एंट्रेंस म्यूजिक को भी फैंस ने बहुत पसंद किया।

पूर्व WWE सुुपरस्टार रोंडा राउजी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा है कि उन्हें बताया गया था कि टाइम पैसा बनाता है, रिंग में एक्शन नहीं। जवाब में रोंडा ने रोमन रेंस की एंट्रेंस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 8 मिनट की एंट्री किस प्रकार का पैसा बनाती है। आप X पर राउजी का जवाब नीचे देख सकते हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने की थी रोंडा राउजी की तारीफ

साल 2019 में हुए WrestleMania 35 में रोंडा राउजी ने बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर का सामना मेन इवेंट में किया था। रोंडा को अपना Raw विमेंस टाइटल गंवाना पड़ा था। इस इवेंट से पहले रोमन रेंस Elvis Duran शो पर नज़र आए थे। वहां पर उनसे राउजी को लेकर सवाल पूछा गया था। रेंस ने उस दौरान उनकी बहुत तारीफ की थी। रोंडा राउजी ने पिछले साल SummerSlam 2023 में अपना अंतिम मैच WWE रिंग में लड़ा था। शैना बैज़लर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

youtube-cover

WrestleMania XL में रोमन रेंस को इस बार बड़ा झटका लगा था। नाईट 2 में उन्होंने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। रेंस को हार का सामना करना पड़ा था। कंपनी में 1316 दिन बाद उनकी बादशाहत खत्म हुई थी। रेंस फिलहाल ब्रेक पर चल रहे हैं। उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं दूसरी तरफ कोडी रोड्स के टाइटल रन की शुरूआत हो चुकी है। पिछले हफ्ते Backlash France में उन्होंने पहली बार अपने टाइटल को एजे स्टाइल्स के खिलाफ डिफेंड किया था। दोनों के बीच अच्छा मैच रहा और अंत में कोडी ने अपने टाइटल को रिटेन किया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications