SummerSlam 2023 में हिस्सा लेने वाले 3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने निकाल दिया और 2 जिन्होंने खुद कंपनी को अलविदा कह दिया

WWE
WWE SummerSlam 2024 में इन स्टार्स का नहीं दिखेगा जलवा (Photo: WWE.com)

Superstars Participate SummerSlam 2024 Not Part WWE Now: WWE SummerSlam 2024 का आयोजन 3 अगस्त होगा। इस शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। फैंस को हर साल बड़े सरप्राइज कंपनी द्वारा दिए जाते हैं। इस साल होने वाली समर की सबसे बड़ी पार्टी के लिए कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है।

Ad

पिछले साल SummerSlam 2023 भी जबरदस्त रहा था। फैंस को ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गजों का जलवा देखने को मिला था। इस आर्टिकल में हम SummerSlam 2023 में हिस्सा लेने वाले उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जिन्हें कंपनी ने निकाल दिया और दो जिन्होंने खुद ही अलविदा कह दिया।

#5 #4 खुद छोड़ दिया: WWE SummerSlam 2023 में रोंडा राउजी और रिकोशे ने लड़ा था बड़ा मैच

Ad

SummerSlam 2023 में रोंडा राउजी और शेना बैज़लर के बीच MMA रूल्स मैच हुआ था। बैज़लर ने जीत हासिल की थी। हालांकि, दोनों के बीच हुआ मुकाबला किसी को पसंद नहीं आया था। इसके बाद WWE रिंग में रोंडा नज़र नहीं आईं। बाद में पता चला कि उन्होंने कंपनी छोड़ दी है। 11 अक्टूबर को रोंडा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है।

पिछले महीने रिकोशे चर्चा का विषय रहे थे। उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया और कंपनी को अलविदा कह दिया। SummerSlam 2023 में रिकोश का मुकाबला लोगन पॉल के साथ हुआ था। इस मैच में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

#3 #2 #1 निकाल दिया गया: WWE ने तीन स्टार्स को लेकर लिया बड़ा फैसला

Ad

मैट रिडल ने साल 2018 में WWE में कदम रखा था। शुरूआती कुछ साल उनके अच्छे रहे। मेन रोस्टर में भी उनका जलवा दिखा। पिछले साल सितंबर में उन्हें कंपनी ने रिलीज कर दिया था। SummerSlam 2023 में मैट रिडल स्लिम जिम बैटल रॉयल मैच का हिस्सा थे। वो इस मुकाबले को जीतने में नाकाम रहे थे।

साल 2024 की शुरूआत में रिक बूग्स ने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। WWE में उन्होंने साल 2017 से 2023 तक काम किया था। पिछले साल सितंबर में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया।SummerSlam 2023 में रिक बूग्स स्लिम जिम बैटल रॉयल मैच का हिस्सा थे। उन्होंने मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया थी लेकिन वो जीत नहीं पाए।

कैमरन ग्राइम्स ने साल 2019 में WWE में कदम रखा था। NXT में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था। इस साल अप्रैल में उन्होंने WWE से अपने रिलीज का ऐलान किया था। ग्राइम्स को मेन रोस्टर में ज्यादा सफलता नहीं मिली। SummerSlam 2023 में उन्होंने स्लिम जिम बैटल रॉयल मैच में शानदार प्रदर्शन किया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications