4 WWE Superstars जो बीयर्ड में बहुत अच्छे लगते हैं: जानिए किसका लुक है सबसे जबरदस्त

wwe superstars beard look
WWE सुपरस्टार्स जो बीयर्ड में बहुत अच्छे लगते हैं

WWE: WWE एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड होने के नाते फैंस के मनोरंजन को अपनी सबसे पहली प्राथमिकता के रूप में देखता है क्योंकि स्टोरीलाइंस जितनी दिलचस्प होंगी लोग इवेंट्स को देखना उतना ही पसंद करेंगे। इन स्टोरीलाइंस को कई अलग-अलग तरीकों से दिलचस्प बनाने की जाती है।

सुपरस्टार्स के लुक्स, उनकी फ़िजिक और उनकी बुकिंग भी किन्हीं सुपरस्टार्स या टीमों के बीच दुश्मनी को दिलचस्प बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के नाम आपको बताएंगे जिन पर बीयर्ड वाला लुक बहुत अच्छा लगता है।

#)WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन का दाढ़ी वाला लुक
ब्रॉन स्ट्रोमैन का दाढ़ी वाला लुक

ब्रॉन स्ट्रोमैन आज गंजे लुक में परफॉर्म करते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन करीब ढाई साल पहले उनके सिर पर लंबे बाल हुआ करते थे और लंबी दाढ़ी उन्हें वाकई में एक खतरनाक मॉन्स्टर के रूप में प्रदर्शित कर रही होती थी। वो अगस्त 2020 के बाद गंजे लुक में फाइट करते आए हैं।

उनका साढ़े 6 फुट से लंबा कद, 150 किलो से अधिक वजन ही उन्हें असली में द मॉन्स्टर अमंग मैन साबित करता है। वहीं आज फैंस को उन्हें लंबी दाढ़ी में देखने की आदत हो चुकी है, इसलिए उन्हें बिना दाढ़ी के देखने के बारे में सोचने पर भी बहुत अजीब महसूस होता है।

#)सैमी ज़ेन

सैमी ज़ेन ने दिग्गजों से प्रेरणा लेकर बढ़ाए थे अपने बाल
सैमी ज़ेन ने दिग्गजों से प्रेरणा लेकर बढ़ाए थे अपने बाल

सैमी ज़ेन साल 2013 से WWE में काम कर रहे हैं और NXT से लेकर मेन रोस्टर तक का सफर उनके लिए बहुत शानदार रहा है। उन्हें हमेशा दाढ़ी के लुक में देखा गया है, लेकिन आज की तुलना में उनकी बीयर्ड पहले छोटी हुआ करती थी।

इस बात से शायद ही कोई असहमत हो कि सैमी लंबी दाढ़ी में ज्यादा हैंडसम लगते हैं और साथ ही उन्होंने अपने बालों की लंबाई भी बढ़ा ली है। कुछ समय पहले ज़ेन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने ब्रेट हार्ट और बिल मरे से प्रेरणा लेकर ये लुक अपनाया था।

#)ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर का लंबी दाढ़ी वाला लुक
ब्रॉक लैसनर का लंबी दाढ़ी वाला लुक

ब्रॉक लैसनर, 2002 से 2004 तक WWE में बिताए गए समय में बिना बीयर्ड के लुक में फाइट करते थे। वहीं 2012 में भी उन्होंने क्लीन शेव लुक में रिटर्न किया था, लेकिन 2021 में उनका लुक एकदम बदला हुआ नज़र आया। वो ऐसे कपड़े पहन कर आए, जिनमें उन्हें कभी ऑन-स्क्रीन नहीं देखा गया था।

उन्होंने ना केवल अपनी दाढ़ी बढ़ाई, बल्कि बाल बढ़ाकर पोनीटेल वाले लुक में वापसी की थी। हालांकि वो अब दोबारा हील बन चुके हैं, लेकिन बीयर्ड लुक को छोड़ा नहीं है क्योंकि इस लुक में फैंस ने उन्हें बहुत पसंद किया है।

#)रोमन रेंस

रोमन रेंस बीयर्ड लुक में बहुत अच्छे लगते हैं
रोमन रेंस बीयर्ड लुक में बहुत अच्छे लगते हैं

रोमन रेंस ने साल 2012 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था और तभी से उन्हें बीयर्ड लुक में देखा गया है। अगर रेंस को क्लीन शेव लुक दिया जाए तो वो किसी बच्चे की भांति प्रतीत होंगे, जो उनके मौजूदा कैरेक्टर से बिल्कुल मेल नहीं खाएगा।

ट्राइबल चीफ के रूप में फैंस ने उन्हें बहुत पसंद किया है और सोचिए अगर अब उनकी दाढ़ी को काट दिया जाए तो उनका कितना मज़ाक बनाया जाएगा, जैसे इलायस का बनाया गया था। अब लोग उन्हें इसी किरदार में देखने के आदी हो चुके हैं, इसलिए बेहतर होगा कि कंपनी कभी उन्हें इस लुक को त्यागने के लिए मजबूर ना करे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now