4 कारण क्यों रोमन रेंस को WWE Day 1 में ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन करना चाहिए

WWE Day 1 में रोमन रेंस की जीत होनी चाहिए
WWE Day 1 में रोमन रेंस की जीत होनी चाहिए

WWE का अगला पीपीवी डे 1 (Day 1) रहने वाला है। इस इवेंट के लिए WWE ने पहले ही कई बड़े मैच तय किए हैं। WWE पहली बार इस इवेंट का आयोजन कर रहा है और इसी वजह से वो इसे खास बनाना चाहते हैं। पीपीवी में कई सारे बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है।

दोनों के बीच स्टोरीलाइन रोचक रही है और इसी वजह से सभी की निगाहें दोनों सुपरस्टार्स के बीच होने वाले यूनिवर्सल टाइटल मैच पर रहने वाली हैं। रोमन रेंस ने Crown Jewel में लैसनर पर बड़ी जीत दर्ज की थी। हालांकि, उनके बीच दुश्मनी जारी रही है और अब जाकर वो एक बार फिर आमने-सामने आ सकते हैं। रोमन रेंस और पॉल हेमन अब अलग हो गए हैं।

इसी वजह से मैच का नतीजा किसी भी ओर जा सकता है। ब्रॉक लैसनर की जीत के चांस काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। हालांकि, कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि रोमन रेंस को जीत हासिल करनी चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे लगता है कि रोमन रेंस को ब्रॉक लैसनर पर जीत दर्ज करते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन करना चाहिए।

4- WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में लेकर जाने के लिए

रोमन रेंस ने बतौर चैंपियन अच्छा काम किया है। वो WrestleMania 37 में चैंपियन के रूप में गए थे और उन्होंने यहां अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। वो पहली बार इतने बड़े इवेंट में चैंपियन के रूप में जा रहे थे और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। WrestleMania 37 के बाद उनका टाइटल रन अच्छा रहा है।

इसी वजह से अभी उनसे चैंपियनशिप लेना सही चीज़ नहीं होगी। कुछ महीनों बाद WrestleMania 38 का आयोजन होगा और इसी वजह से उन्हें पीपीवी में चैंपियन के रूप में जाना चाहिए। WrestleMania 38 में चैंपियन के रूप में जाने से उनका कद बढ़ेगा और उन्हें जबरदस्त तरीके से फायदा होगा।

3- साल की शुरुआत रोमन रेंस की जीत से होनी चाहिए

रोमन रेंस के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहा है। उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और सभी का ध्यान खींचा है। 2021 में उनकी बुकिंग बढ़िया तरह से हुई है और इससे उनका कद बढ़ा है। अब अगर 2022 की शुरुआत में ही उनकी एक बड़ी हार हो जाती है तो यह एक निराशाजनक चीज़ होगी।

रोमन WWE के सबसे अहम सुपरस्टार हैं और इसी वजह से उनके लिए साल की शुरुआत बढ़िया तरह से करना सबसे ज्यादा जरुरी चीज़ है। इसी वजह से रोमन रेंस को 2022 की शुरुआत में जीत मिलनी चाहिए। इससे रोमन रेंस साल 2022 को अपने लिए अच्छा बनाने की राह पर बने रहेंगे।

2- रोमन रेंस लगातार SmackDown में नजर आएंगे जबकि ब्रॉक लैसनर कभी-कभी दिखाई देंगे

ब्रॉक लैसनर पहले काफी समय तक यूनिवर्सल चैंपियन रहे हैं लेकिन उस समय वो काफी कम मौकों पर नजर आते थे। वो पार्ट-टाइमर हैं और इसी वजह से वो सिर्फ बड़े इवेंट्स में लड़ते हुए दिखाई देते हैं और वो कुछ ही साप्ताहिक एपिसोड्स में नजर आते हैं। अगर लैसनर एक बार फिर चैंपियन बन जाएंगे तो वो फिर कम मौकों पर दिखाई देंगे।

इससे WWE को व्यूअरशिप के मामले में बड़ा नुकसान होगा और एक बार फिर फैंस की ओर से लैसनर को खराब रिएक्शन मिलेगा। दूसरी ओर रोमन रेंस लगातार SmackDown में नजर आते हैं और वो लगभग हर एक पीपीवी में अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करते हैं। इसी वजह से उन्हें Day 1 में जीत मिलनी चाहिए।

1- रोमन रेंस को WWE इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक यूनिवर्सल चैंपियन बनाने के लिए

ब्रॉक लैसनर के पास 504 दिनों तक यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने पास रखने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने इस टाइटल रन में काफी कम मौकों पर चैंपियनशिप को डिफेंड किया था और वो ज्यादा मौकों पर नजर नहीं आते थे। दूसरी ओर रोमन रेंस को अभी चैंपियन रहते हुए 487 दिन हो गए हैं।

वो ब्रॉक लैसनर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब आ गए हैं। अगर वो रिकॉर्ड तोड़ने से पहले ही चैंपियनशिप हार जाते हैं तो यह एक निराशाजनक चीज़ होगी। इसी वजह से रोमन रेंस को जीत दर्ज करनी चाहिए और ब्रॉक लैसनर का रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित करना चाहिए। इतने करीब आकर उनकी हार होना एक खराब चीज़ मानी जाएगी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now