4 कारण क्यों Roman Reigns को WWE WrestleMania 38 में डबल चैंपियन नहीं बनना चाहिए

WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस को डबल चैंपियन नहीं बनना चाहिए
WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस को डबल चैंपियन नहीं बनना चाहिए

WWE WrestleMania 38 के लिए हर एक फैन काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहा है। नाईट 2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए विनर टेक्स ऑल टाइटल यूनिफिकेशन मैच देखने को मिलेगा। रेसलमेनिया (WrestleMania) में दोनों के मुकाबले के लिए फैंस हाइप्ड हैं। उनकी स्टोरीलाइन जबरदस्त रही है और इसी कारण उम्मीद है कि उनका मुकाबला भी काफी जबरदस्त साबित होगा।

इस मैच में किसी एक को विजेता के रूप में चुनना मुश्किल है। कोई भी यहां से डबल चैंपियन बन सकता है। कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि ब्रॉक लैसनर को रोमन रेंस पर जीत दर्ज करते हुए डबल चैंपियन बनना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों रोमन रेंस को WrestleMania 38 में डबल चैंपियन नहीं बनना चाहिए।

4- WrestleMania जैसे इवेंट में रोमन रेंस के टाइटल रन को खत्म करने का अच्छा मौका रहेगा

रोमन रेंस का चैंपियनशिप रन जबरदस्त रहा है। उन्होंने कई दिग्गजों को पराजित किया है और उन्हें चैंपियन बने हुए 500 से भी कई ज्यादा दिन हो गए हैं। रोमन रेंस ने अपने चैंपियनशिप रन के दौरान ब्रॉन स्ट्रोमैन, केविन ओवेंस, डेनियल ब्रायन, रे मिस्टीरियो, ऐज, जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग जैसे दिग्गजों को हराया है।

इसी कारण फैंस को उनका चैंपियनशिप रन पसंद आया है। उन्हें WWE इतिहास का सबसे शानदार यूनिवर्सल चैंपियन कहा जा सकता है। रोमन के इस ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत अगर किसी साधारण इवेंट या एपिसोड में होगा तो फैंस निराश होंगे। इसी कारण अगर WWE उनसे यूनिवर्सल टाइटल लेना चाहता है तो कंपनी का सबसे बड़ा इवेंट WrestleMania सबसे अच्छा विकल्प माना जाएगा। इसी कारण रोमन रेंस को जीत नहीं मिलनी चाहिए।

3- रोमन रेंस को सिर्फ SmackDown के लिए एक्सक्लूसिव रखने के लिए

रोमन रेंस SmackDown रोस्टर का हिस्सा हैं और ब्लू ब्रांड को उनकी वजह से फायदा होता है। कई सारे लोग रोमन रेंस और यूनिवर्सल टाइटल की स्टोरीलाइन की वजह से ही SmackDown को देखना पसंद करते हैं। अगर रोमन डबल चैंपियन बन जाते हैं और टाइटल यूनीफाई कर देते हैं तो फिर वो दोनों ब्रांड्स पर नजर आएंगे।

यह चीज़ शायद FOX को पसंद नहीं आएगी। इसी कारण रोमन रेंस को डबल चैंपियन नहीं बनना चाहिए। इससे वो सिर्फ SmackDown के लिए ही काम करते हुए नजर आएंगे। WWE इसी कारण हेड ऑफ द टेबल को इस साल WrestleMania के मेन इवेंट में हारने के लिए बुक कर सकता है।

2- चैंपियनशिप रन को खत्म करने के लिए ब्रॉक लैसनर से अच्छा कोई विकल्प नहीं है

WWE में इस समय रोमन रेंस की टक्कर का सुपरस्टार ढूँढना मुश्किल है। सिर्फ ब्रॉक लैसनर के पास रोमन रेंस को पराजित करने का दम है। रेंस को कई मौजूदा सुपरस्टार्स ने पहले हराया है लेकिन अभी ट्राइबल चीफ का कद बढ़ गया है। इसी कारण अब उन्हें पराजित करना मुश्किल हो गया है।

WWE रोस्टर में रोमन के चैंपियनशिप रन को तोड़ने के लिए द बीस्ट के अलावा कोई बड़ा विकल्प नहीं है। इसी वजह से रोमन रेंस को WrestleMania में हार मिलनी चाहिए और उन्हें डबल चैंपियन नहीं बनना चाहिए। अगर WWE रेंस से टाइटल लेना चाहता है तो फिर लैसनर से अच्छा कोई विकल्प नहीं है।

1- रोमन रेंस को एक छोटे ब्रेक पर भेजने के लिए

रोमन रेंस काफी समय से लगातार WWE में नजर आ रहे हैं। उन्हें अब एक ब्रेक की जरूरत है। रोमन ने SummerSlam 2020 में वापसी की थी और इसके बाद से वो SmackDown का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने बड़े इवेंट्स और टीवी शोज़ पर भी अपनी रेसलिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया है।

रोमन रेंस को WrestleMania में डबल चैंपियन नहीं बनना चाहिए। उनकी हार होनी चाहिए क्योंकि उन्हें ब्रेक की सख्त जररूत है। वो कुछ महीनों तक एक्शन से दूर रह सकते हैं और फिर वापसी करते हुए एक बार फिर WWE का हिस्सा बन सकते हैं। WrestleMania 38 में लैसनर को उनपर जीत मिलनी चाहिए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now