4 तरीके जिससे कंपनी WWE Crown Jewel 2022 में इतिहास बना सकती हैं

..
WWE Crown Jewel में बड़े मैच होंगे
WWE Crown Jewel में बड़े मैच होंगे

Crown Jewel: WWE ने पिछले कुछ सालों में कई शोज सऊदी अरब में आयोजित किए हैं। साल 2022 का क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) इवेंट 5 नवंबर को रियाद में होगा। शो के लिए कंपनी के लगभग सभी टॉप स्टार्स के मैच अनाउंस हो चुके हैं, जिसमें कुछ चैंपियनशिप मुकाबले भी शामिल हैं।

मेन इवेंट में रोमन रेंस, मशहूर यूट्यूबर लोगन पॉल के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। कंपनी मिडिल ईस्ट में होने वाले अपने 8वें इवेंट को निश्चित ही यादगार बनाना चाहेगी। इस आर्टिकल में हम 4 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिससे कंपनी WWE Crown Jewel 2022 में इतिहास बना सकती है।

4- विमेंस रेसलिंग में लगे कुछ प्रतिबंधों को हटाकर

कुछ प्रतिबंधों के साथ विमेंस मैच
कुछ प्रतिबंधों के साथ विमेंस मैच

रेसलिंग इंडस्ट्री में विमेंस रेवॉल्यूशन के लिए WWE को श्रेय दिया जाए तो गलत नहीं होगा। आज सभी कंपनियों में एक मजबूत विमेंस रोस्टर देखा जा सकता है। यहां तक कि कई बड़े प्रीमियम लाइव शोज में विमेंस सुपरस्टार्स ने शो को मेन इवेंट भी किया है। स्टार्स के रिंग गियर को भी फैंस बहुत पसंद करते हैं।

सऊदी अरब में विमेंस रेसलिंग ही नहीं महिलाओं पर भी बहुत प्रतिबंध है। यहां तक कि बाहरी देशों से आने वाली महिलाओं पर भी एक निश्चित प्रतिबंध लागू होते हैं। हाल ही के वर्षों में महिलाओं पर से कुछ प्रतिबंध हटाए गए हैं, जिसका असर विमेंस रेसलिंग पर दिख सकता है। WWE विमेंस सुपरस्टार्स का सऊदी अरब में अपने रिंग गीयर में काम करना ऐतिहासिक हो सकता है।

3- नया यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनाकर

youtube-cover

WWE के इतिहास में आज तक सऊदी अरब में हुए किसी भी इवेंट में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच में चैलेंजर की जीत नहीं हुई है। इस साल होने वाले Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में मुस्तफा अली, सैथ रॉलिंस को उनकी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे सकते हैं।

मुस्तफा अली बहुत ही प्रतिभाशाली रेसलर हैं, जो कमाल का प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। सऊदी अरब एक मुस्लिम देश है, अली भी मुस्लिम बिरादरी से आते हैं। निश्चित ही उनकी यूएस चैंपियनशिप मैच में जीत से सऊदी अरब के फैंस खुद को जोड़ पाएंगे। ट्रिपल एच का यह निर्णय इतिहास बना सकता है।

2- नया इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनाकर

youtube-cover

WWE ने सऊदी अरब में बहुत ही कम टाइटल चेंज किए हैं। मिडिल ईस्ट में यूएस चैंपियनशिप की तरह आईसी चैंपियनशिप में भी अभी तक कोई भी बदलाव नहीं देखने मिला है। मौजूदा आईसी चैंपियन गुंथर हैं। उन्होंने अभी तक अपने दमदार प्रदर्शन से कई बार अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया है।

Crown Jewel कंपनी के लिए एक बहुत ही खास इवेंट है। फिलहाल इवेंट के लिए अभी तक आईसी चैंपियनशिप मैच की कोई खबर नहीं है। गुंथर अभी तक मेन रोस्टर में अपराजित हैं। ट्रिपल एच Crown Jewel में गुंथर का मैच किसी ओपन चैलेंज के रूप में बुक कर सकते हैं, जहां गुंथर की पहली हार ऐतिहासिक हो सकती है।

1- लोगन पॉल को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनाकर

youtube-cover

WWE मिडिल ईस्ट में लगभग सभी इवेंट्स में एक ऐसा मैच बुक करता है, जिसे फैंस पहली बार देखते हैं। लोगन पॉल, रोमन रेंस को उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने वाले हैं। हालांकि, इसकी संभावना बहुत ही कम है कि मशहूर यूट्यूबर ट्राइबल चीफ को हरा पाएं।

रोमन लगभग 3 साल से अनडिफिटेड चल रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन बने 790 दिन से भी ज्यादा हो चुके हैं। अगर कंपनी लोगन पॉल को हेड ऑफ द टेबल के ऊपर जीत दर्ज करने के लिए बुक करती है, तब निश्चित ही यह WWE के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now