5 Superstars जिन्हें WWE अथॉरिटी से पंगा लेना बहुत ज्यादा महंगा पड़ा था

WWE में एक समय अथॉरिटी का दबदबा देखने को मिला था
WWE में एक समय अथॉरिटी का दबदबा देखने को मिला था

WWE में स्टोरीलाइन का काफी ज्यादा महत्व है। अगर स्टोरीलाइन खास होगी तो ही मैच देखने योग्य बनता है। इस वजह से बिल्डअप में हील और बेबीफेस सुपरस्टार्स का काफी ज्यादा महत्व रहता है। अक्सर फैंस को वो ही मैच याद रहते हैं जिनकी स्टोरीलाइन बढ़िया रहती हैं।

एटीट्यूड एरा के समय स्टोरीलाइन को अच्छा बनाने के लिए WWE के बॉस विंस मैकमैहन भी बड़े विलन का किरदार निभाते थे। इससे उनके खिलाफ मौजूद सुपरस्टार्स को फैंस का अच्छा रिएक्शन मिलता था। कुछ ऐसा ही WWE ने सालों बाद फिर करने की कोशिश की और इस बार विंस मैकमैहन नहीं बल्कि ट्रिपल एच WWE की अथॉरिटी के मुख्य सदस्य थे।

WWE ने एक बार फिर पहले की तरह स्टोरीलाइन को रोचक बनाने के लिए अथॉरिटी को लाने का निर्णय लिया था। इसमें ट्रिपल एच, स्टैफनी मैकमैहन और कुछ अन्य स्टार्स मौजूद थे। ये ग्रुप कई सारी जबरदस्त स्टोरीलाइन का हिस्सा रहा है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें अथॉरिटी के साथ स्टोरीलाइन में आने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

5- बिग शो बनाम WWE अथॉरिटी

youtube-cover

बिग शो काफी बड़े हील सुपरस्टार रहे हैं और वो अथॉरिटी का हिस्सा भी रहे हैं। इसके बावजूद वो इस ग्रुप के खिलाफ भी नजर आए हैं। 2013 में दौरान बिग शो अथॉरिटी का हिस्सा थे लेकिन उन्हें ट्रिपल एच का बर्ताव पसंद नहीं आ रहा था। इसके बाद अथॉरिटी ने बिग शो को द शील्ड के खिलाफ हैंडीकैप में मैच में डाल दिया। इसमें उन्होंने शो की बुरी हालत कर दी।

बिग शो ने डेनियल ब्रायन और रैंडी ऑर्टन के WWE चैंपियनशिप मैच में इंटरफेयर किया लेकिन उन्होंने अपने साथी रैंडी ऑर्टन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद ट्रिपल एच ने बिग शो को WWE से हमेशा के लिए फायर कर दिया। बाद में बिग शो ने WWE पर केस करने की धमकी दी और इसके बाद उन्हें वापस बुलाया गया। उन्होंने यहां WWE टाइटल मैच की मांग की और वो अथॉरिटी के सदस्य रैंडी ऑर्टन के खिलाफ मैच हार गए। बिग शो इस दौरान ग्रुप के खिलाफ काफी कमजोर नजर आए।

4- डॉल्फ ज़िगलर बनाम अथॉरिटी

youtube-cover

2014 के समय में WWE ने डॉल्फ ज़िगलर को बेबीफेस बनाने का निर्णय लिया था। इस दौरान वो अथॉरिटी के साथ छोटी फ्यूड में आए। उन्हें ये काफी भारी पड़ा। ट्रिपल एच ने Raw के एक एपिसोड में अथॉरिटी के साथ मिलकर ज़िगलर को धमकी दी।

इस दौरान अथॉरिटी कई अन्य स्टार्स के साथ भी दुश्मनी में थी। उन सभी सुपरस्टार्स ने टैग टीम में आकर Survivor Series में टीम अथॉरिटी का सामना किया। इस मुकाबले के दौरान स्टिंग का डेब्यू देखने को मिला और इस वजह से ज़िगलर अपने साथियों के साथ मिलकर बदला ले पाए। इस बीच जिगलर को अपनी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी औैर यहां तक कि कुछ समय के लिए वो सस्पेंड भी हो गए थे।

3- जॉन सीना बनाम अथॉरिटी

youtube-cover

जॉन सीना कई बार अथॉरिटी के खिलाफ स्टोरीलाइन में आ चुके हैं। वो WWE के सबसे बड़े बेबीफेस थे और इस वजह से उन्हें अच्छा रिएक्शन दिलाने में इस फैक्शन ने काफी मदद की। 2014 के दौरान सीना असल में चैंपियनशिप के लिए रैंडी ऑर्टन और ट्रिपल एच के साथ दुश्मनी में आए थे। सीना यहां नए चैंपियन बन गए थे।

ट्रिपल एच ने इस दौरान जॉन सीना के लिए विरोधी के रूप में ब्रॉक लैसनर को चुना और यहां सीना की हार हुई। महीनों बाद अथॉरिटी ने सीना को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की और यहां भी दोनों की जबरदस्त स्टोरीलाइन चली। Survivor Series में भी वो आमने-सामने आए। सीना के कारण ही अथॉरिटी को कुछ समय तक पावर से दूर रहना पड़ा था। हालांकि अथॉरिटी के खिलाफ दुश्मनी के कारण ही सीना काफी समय तक चैंपियन नहीं बन पाए।

2- द शील्ड बनाम अथॉरिटी

youtube-cover

द शील्ड अपने शुरुआती करियर में हील थे और यहां वो ट्रिपल एच के साथ नजर आए थे। इसके बावजूद बाद 2014 में द शील्ड की तकरार इस ग्रुप से देखने को मिली। द शील्ड ने Raw के एक एपिसोड में अथॉरिटी के सदस्यों पर हमला किया। इसके बाद उनकी स्टोरीलाइन शुरू हुई। अ

थॉरिटी ने शील्ड को 11-ऑन-3 हैंडीकैप मैच में डाल दिया। इस दौरान शील्ड का बुरा हाल हुआ। मैच के बाद एवोल्यूशन का रीयूनियन देखने को मिला। उन्होंने शील्ड पर हमला किया। शील्ड ने बाद के कई बाद इस फैक्शन को पराजित किया लेकिन अंत में सैथ रॉलिंस ने शील्ड को धोखा दिया। देखा जाए तो अथॉरिटी के लीडर ट्रिपल एच की वजह से द शील्ड अलग हो गयी।

1- डेनियल ब्रायन बनाम अथॉरिटी

youtube-cover

डेनियल ब्रायन 2013 और 2014 में ज्यादा समय अथॉरिटी के खिलाफ ही नजर आए। उस समय वो यस मूवमेंट की वजह से फैन फेवरेट बन गए थे। ब्रायन यहां कई मौकों पर बेबीफेस के रूप में अथॉरिटी और उसके सदस्यों के खिलाफ उतरे। अथॉरिटी ने मिलकर ब्रायन पर कई मौकों पर बुरी तरह हमला किया।

इसके बावजूद ब्रायन को समय-समय पर अलग-अलग सुपरस्टार्स का साथ मिलता रहा। उन्होंने ब्रायन से कुछ मौकों पर WWE टाइटल छीनने की कोशिश की और वो इसमें भी सफल रहे। अंत में जाकर एक अच्छी स्टोरीलाइन की वजह से डेनियल ब्रायन को अपना WrestleMania मोमेंट मिला।

Quick Links

App download animated image Get the free App now