SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस-जॉन सीना ने जीता फैंस का दिल, WWE ने दिग्गज को चैंपियन बनाकर की गलती 

SmackDown की अच्छी और बुरी बातें
SmackDown की अच्छी और बुरी बातें

स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। WWE ने एपिसोड में कई शानदार मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया। समरस्लैम (SummerSlam) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया। पिछले हफ्ते की तरह ही यह एपिसोड भी फैंस के बीच चर्चा का विषय रहा। एपिसोड में कुछ ही चीज़ें थी जिन्होंने निराश किया। इसके अलावा पूरा एपिसोड काफी अच्छा साबित हुआ।

SmackDown का यह एपिसोड जरूर रोचक रहा है। हालांकि, हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। SmackDown में कई चीज़ों ने काफी प्रभावित किया वहीं कुछ मौकों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।

1- अच्छी बात: SmackDown में मेन इवेंट सैगमेंट और साशा बैंक्स की नई फैक्शन?

SmackDown के मेन इवेंट में साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के बीच होने वाले SummerSlam मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग देखने को मिली। सोन्या डेविल ने दोनों को बुलाया और फिर उन्होंने एक-दूसरे के बारे में बात की। बाद में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया जाना था। इसके पहले साशा बैंक्स ने कार्मेला और जेलिना वेगा को बुलाया।

उन्होंने गवाह के रूप में दोनों को बुलाया था। बाद में साशा ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और बियांका ब्लेयर ने भी इसे साइन किया। इसके बाद कार्मेला और जेलिना वेगा ने उन्हें घेरने की कोशिश की। वो समझ गई थीं और उन्होंने इसके बाद साशा बैंक्स समेत तीनों सुपरस्टार्स की बुरी हालत कर दी थी। हालांकि, हील सुपरस्टार्स की संख्या ज्यादा थी और इस वजह से ब्लेयर को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

अंत में बैंक्स ने कार्मेला और वेगा को जाने के लिए कहा। उन्होंने खुद ब्लेयर पर हमला किया और उन्हें बैंक्स स्टेटमेंट में फंसाया। उन्होंने ब्लेयर की चोटी का इस्तेमाल किया और फिर उनपर पैर रखकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को उठाया। देखा जाए तो यह सैगमेंट काफी खास और रोचक रहा था। साशा बैंक्स ने अपनी नई फैक्शन टीज़ की है और इससे WWE को जरूर फायदा मिलेगा।

1- बुरी बात: टाइटल चेंज के लिए सही मौका नहीं था

SmackDown में किंग नाकामुरा और अपोलो क्रूज के बीच अचानक से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच तय हो गया। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच स्टोरीलाइन रही थी और लग रहा था कि SummerSlam में उनके बीच मैच होगा। अचानक से SmackDown में वो आमने-सामने आ गए और मैच की पहले से घोषणा भी नहीं हुई थी।

इस वजह से कोई भी आईसी टाइटल मैच के लिए हाइप नहीं हो पाया। WWE ने यहां अचानक से टाइटल चेंज भी बुक कर दिया। किंग नाकामुरा को चैंपियन बनाना अच्छी चीज़ थी लेकिन अचानक से टाइटल चेंज बुक करना खराब विकल्प था। अगर पिछले हफ्ते ही WWE इस मैच का ऐलान कर देता या दो दिन पहले भी इस मुकाबले को एडवर्टाइज कर देता तो शायद यह अच्छी चीज़ होती। SummerSlam में अगर उनका मुकाबला होता तो यह भी बेहतर चीज़ रहती।

2- अच्छी बात: रोमन रेंस और जॉन सीना का सैगमेंट

रोमन रेंस और जॉन सीना का सैगमेंट काफी धमाकेदार था। WWE ने शुरुआत में ही इस सैगमेंट को बुक कर दिया था और यहां से SmackDown का एपिसोड रोचक बना। दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपने शानदार प्रोमो वर्क से फैंस को खुश किया। रोमन रेंस और जॉन सीना ने एक-दूसरे के बारे में बात की।

रोमन रेंस ने जॉन सीना को नीचा दिखाने की कोशिश की। हालांकि, सीना ने भी यूनिवर्सल चैंपियन की काफी बेइज्जती की। प्रशंसकों को भी यह सैगमेंट पसंद आया और दोनों सुपरस्टार्स ने क्राउड को भी इसमें पूरी तरह से जोड़कर रखा। उनकी स्टोरीलाइन अब तक उतनी खास नहीं रही थी लेकिन इस सैगमेंट ने फैंस को हाइप कर दिया है। दोनों ने अपने सैगमेंट से फैंस का दिल जीता है।

2- बुरी बात: ऐज का नजर नहीं आना

ऐज और सैथ रॉलिंस की स्टोरीलाइन काफी अच्छी तरह से चल रही थी। हालांकि, पिछले हफ्ते से स्टोरीलाइन ने निराश किया है। पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस SmackDown में दिखाई नहीं दिए थे। दरअसल, वो बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दिए थे। उस सैगमेंट के बाद से फैंस को स्टोरीलाइन ने थोड़ा निराश करना शुरू किया।

इस हफ्ते सैथ रॉलिंस का सैगमेंट देखने को मिला लेकिन ऐज नजर नहीं आए। सैथ ने जरूर जबरदस्त प्रोमो कट किया लेकिन अगर ऐज यहां होते और उनके बीच बहस होती तो यह सैगमेंट ज्यादा खास बनता। ऐज की अनुपस्थिति ने जरूर फैंस को थोड़ा निराश किया है। WWE को स्टोरीलाइन के दौरान अचानक से सुपरस्टार्स को गायब नहीं करना चाहिए। इससे हाइप खत्म हो जाती

Quick Links

App download animated image Get the free App now