WWE SmackDown, 28 अगस्त 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

रोमन और एलेक्सा
रोमन और एलेक्सा

पेबैक के लिए WWE ने काफी ज्यादा हाइप तैयार कर ली है। समरस्लैम के एक हफ्ते बाद ही पेबैक पीपीवी का आयोजन होने वाला था और इस वजह से लग रहा था कि शायद ही पेबैक सफल हो पाएगा। इसके बावजूद Raw और SmackDown के एपिसोड की मदद से WWE ने फैंस को इवेंट की ओर से आकर्षित आकर लिया है।

पेबैक के पहले WWE SmackDown का एपिसोड काफी बढ़िया साबित हुआ। WWE में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट बुक किये। कुछ सरप्राइज भी देखने को मिले। खैर, हर एक एपिसोड में कुछ बढ़िया चीज़ें होती है वहीं कुछ चीज़ें जरूर ही फैंस को निराश कर देती है। इसलिए हम बात करने वाले हैं SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में।

1- अच्छी बात : एलेक्सा ब्लिस के गिमिक में बदलाव होना

एलेक्सा ब्लिस लंबे समय बाद SmackDown के एपिसोड में नजर आयी। बैकस्टेज टमीना और निकी क्रॉस बात कर रहे थे और इस दौरान ब्लिस की एंट्री हुई। ब्लिस का लुक काफी ज्यादा अलग लग रहा था।

साथ ही ब्लिस के कपड़ों में भी बड़ा हिंट छुपा था। उनकी लोअर बॉडी के कपडे फायरफ्लाई फन हाउस की "एबी द विच" की तरह थे। साथ ही वो क्रॉस से नाराज भी हो गयी। WWE ने उनके गिमिक में बड़ा बदलाव टीज़ किया है।

1- बुरी बात: SmackDown में ड्रू गुलक और शॉर्टी जी की आसानी से हार होना

ड्रू गुलक और शॉर्टी जी काफी ज्यादा टैलेंटेड स्टार है लेकिन SmackDown के एपिसोड में उनका निराशाजनक तरीके से उपयोग हुआ। शॉर्टी जो को मैट रिडल के साथ मैच मिला और यहां आसानी से पूर्व UFC स्टार की जीत हुई।

साथ ही ब्रॉन स्ट्रोमैन ने ड्रू गुलक को काफी आसानी से हरा दिया। WWE ने उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का मौका ही नहीं दिया।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में रोमन रेंस और पॉल हेमन के साथ आने से ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का भूचाल

2- अच्छी बात: एडम पियर्स और विंस मैकमैहन का नजर आना

विंस मैकमैहन ने पूर्व NWA वर्ल्ड चैंपियन एडम पियर्स को तीनों सुपरस्टार्स की साइन लेने के लिए भेजा। ये काफी ज्यादा चौंकाने वाली चीज़ थी क्योंकि WWE ने साधारण तरीके से कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग बुक नहीं की।

इस दौरान एडम पियर्स फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट और ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ बैकस्टेज सैगमेंट में जबरदस्त काम करते हुए नजर आए। मेन इवेंट में भी पियर्स ने अपनी एक्टिंग से प्रभावित किया। साथ ही विंस मैकमैहन का स्टोरीलाइन में जुड़ना काफी बढ़िया रहा।

2- बुरी बात: मेन इवेंट में आयोजित हुआ मैच

मेन इवेंट में एक 6 मैन टैग टीम मैच देखने को मिला। WWE ने द मिज़ और बिग ई के बीच एक जबरदस्त स्टोरीलाइन दिखाई थी। ऐसे में कंपनी को दोनों स्टार्स के मैच तय करना चाहिए था।

इसके बावजूद WWE में हैवी मशीनरी और शेमस को स्टोरीलाइन में जोड़ा। इसका कोई अर्थ नहीं निकल रहा था। इस वजह से मैच काफी निराशाजनक रहा।

ये भी पढ़ें:- SmackDown में रोमन रेंस ने पॉल हेमन के साथ मिलाया हाथ, फैंस की तरफ से आई चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं

Quick Links

App download animated image Get the free App now