WWE Royal Rumble 2020 विजेता ड्रू मैकइंटायर ने  रोमन रेंस को 'वॉरियर' बताया

Ankit
रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर
रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर

WWE के हर फैन को पता होगा कि 2018 में रोमन रेंस को ल्यूकीमिया हुआ था और उन्होंने यूनिवर्सल टाइटल को छोड़ दिया था। उसके बाद साल 2019 में उन्होंने वापसी कर अपने फैंस को फिर से खुशी का मौका दिया। हालांकि अब रॉयल रंबल 2020 विजेता ड्रू मैकइंटायर ने रोमन रेंस की ल्यूकीमिया पर बड़ी बात बोली है। इजराइल के EGO TOTAL चैनल पर ड्रू मैकइंटायर ने बातचीत की और बताया कि रोमन रेंस के ल्यूकीमिया के बारे में बोला।

ये भी पढ़ें-WWE Super ShowDown 2020 को लेकर सट्टाबाजार सामने आया

जानकारी के लिए बात दें कि ड्रू मैकइंटायर पहले WWE का हिस्सा लेकिन उन्होंने कंपनी को छोड़ दिया था। कुछ साल पहले ड्रू ने वापसी की और NXT चैंपियन बनकर सामने आए। मैकइंटायर के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मेन रोस्टर में डाला गया। मैकइंटायर ने बताया कि साल 2018 में रोमन रेंस की ल्यूकीमिया की खबर से काफी लोग परेशान थे। हालांकि उनकी वापसी पर ड्रू ने तारीफ की और रेंस को एक वॉरियर बताया। हालांकि ड्रू मैकइंटायर ने बताया कि जब WWE ने उन्हें मौका दिया तब वो कुछ नहीं कर पाए थे।

जब कंपनी ने मुझे मौका दिया मैं कुछ नहीं कर पाया। मैंने महसूस किया कि WWE में रहते हुए मैंने अपने वक्त को सही तरह से इस्तेमाल नहीं किया।

हालांकि ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस की कहानी को पंसद किया गया था। साल 2020 की रॉयल रंबल को ड्रू मैकइंटायर ने जीता था। अब रेसलमेनिया के स्टेज पर ड्रू मैकइंटायर का सामना WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर से होने वाला है। रेसलमेनिया 5 अप्रैल (भारत में 6 अप्रैल) को होने वाली है। अब देखना होगा कि ड्रू मैकइंटायर का करियर WWE किस तरह जाता है

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

App download animated image Get the free App now