"Roman Reigns और Brock Lesnar मैच के विजेता को मैं टक्कर दूंगा"- पूर्व WWE चैंपियन ने किया बड़ा दावा

WWE के पूर्व चैंपियन ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE के पूर्व चैंपियन ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच ऐतिहासिक मुकाबला होगा। दोनों के बीच टाइटल vs टाइटल मैच देखने को मिलेगा। पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) की पूरी नजरें अब इस मैच के विजेता पर होंगी। इस बात का ऐलान उन्होंने खुद कर दिया है। मैकइंटायर इससे पहले भी कई बार ये बात कह चुके हैं।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने दी खास प्रतिक्रिया

WWE WrestleMania 38 का आयोजन 2 और 3 अप्रैल को होगा। 3 अप्रैल को रोमन रेंस और लैसनर के बीच जबरदस्त मुकाबला फैंस को देखने को मिलेगा। इस मैच में फैंस को बड़ा सरप्राइज भी मिलेगा। Solowrestling को हाल ही में मैकइंटायर ने अपना इंटरव्यू दिया। मैकइंटायर ने कहा कि वो दोबारा किसी भी चैंपियनशिप को चुनौती देना चाहेंगे। उन्होंने कहा,

मैं दोनों चैंपियनशिप्स को चुनौती देने के लिए दोबारा तैयार हूं। अब यहां पर ये बताना मुश्किल होगा कि जीत किसकी होगी। दो साल पहले मैंने ब्रॉक लैसनर को WWE चैंपियनशिप मैच में हराया था। रोमन रेंस को अभी तक मैं नहीं हरा पाया और इस बात का मुझे अफसोस होता है। लैसनर इस समय कुछ अलग तरह का रोल निभा रहे हैं। एक बात में साफ कर देना चाहता हूं कि लैसनर और रोमन रेंस में से जो भी जीतेगा उसे आगे मैं चुनौती दूंगा।

youtube-cover

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के साथ मैकइंटायर काम कर चुके हैं। मैकइंटायर ने बहुत अच्छा काम किया था। रोमन रेंस और मैकइंटायर की राइवलरी फैंस दोबारा देखना चाहते हैं। WrestleMania 38 में मैकइंटायर का भी बड़ा मुकाबला होगा। हैप्पी कॉर्बिन के साथ वो टकराएंगे। इस मैच को लेकर मैकइंटायर ने काफी उम्मीदें जताई हैं।

WrestleMania 38 के बाद शायद रोमन रेंस के साथ मैकइंटायर की राइवलरी शुरू होगी। ये बात कई रिपोर्ट्स में कही जा चुकी हैं। WWE ने जरूर मैकइंटायर के लिए कोई खास प्लान तैयार किया होगा। पिछले साल उन्हें रेड ब्रांड से ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया था। ऐसा लगा था कि उनकी राइवलरी जल्द ही रोमन रेंस के साथ शुरू हो जाएगी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ।

Quick Links

App download animated image Get the free App now