WWE Raw में फेमस Superstars ने लगभग ढाई साल बाद की चौंकाने वाली वापसी, अपने दोस्त के साथ मिलकर दुश्मनों का किया बुरा हाल

Ujjaval
WWE Raw में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला
WWE Raw में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला

Aj Styles and Good Brothers: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला। ल्यूक गैलोज़ (Luke Gallow) और कार्ल एंडरसन (Karl Anderson) की वापसी हुई और उनका एजे स्टाइल्स (Aj Styles) के साथ रीयूनियन हुआ। उन्होंने आकर अपने साथी की मदद की और जजमेंट डे (Judgement Day) पर बुरी तरह से अटैक किया।

WWE Raw में गुड ब्रदर्स की हुई चौंकाने वाली वापसी

जजमेंट डे के सदस्यों ने प्रोमो कट किया। उन्होंने फिन बैलर की ऐज पर जीत को लेकर बात की। साथ ही बेथ फीनिक्स पर हमला करने को लेकर भी चर्चा की और डॉमिनिक ने रे मिस्टीरियो को सबक सिखाने के बारे में भी बताया। बाद में बैलर ने अपने पुराने दोस्त एजे स्टाइल्स को लेकर बात की।

स्टाइल्स ने बिना समय गंवाए एंट्री की और आकर बताया कि वो अपने दोस्त पर भरोसा करते हैं। साथ ही वो घुटने पर बैठ गए और फिर फिन बैलर को गले लगाया। सभी को लगा कि वो जजमेंट डे में शामिल होने वाले हैं। बाद में स्टाइल्स ने कहा कि असल में वो फिन बैलर नहीं बल्कि गुड ब्रदर्स की बात कर रहे हैं।

ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन ने एंट्री की। उन्होंने आकर एजे स्टाइल्स का साथ दिया और अपने दोस्त के दुश्मनों पर बुरी तरह अटैक किया। उन्होंने जजमेंट डे के सभी सदस्यों को भगा दिया और फिर फिन बैलर की हालत खराब करने का निर्णय लिया। हालांकि, वो मौका देखकर भाग गए। गुड ब्रदर्स और एजे स्टाइल्स को साथ देखना शानदार चीज़ है।

वो पहले NJPW और WWE में साथ नज़र आ चुके हैं। WWE में एजे स्टाइल्स, ल्यूक और कार्ल की टीम को ओरिजिनल क्लब (OC) के नाम से जाना जाता था। WrestleMania 36 के कुछ दिनों बाद गुड ब्रदर्स को रिलीज किया गया था। बाद में उन्होंने Impact Wrestling और AEW में काम किया। कुछ समय पहले उनका Impact Wrestling से कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ था। उन्होंने अब WWE में कदम रख लिया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।