WWE SummerSlam 2023 में जुड़वां भाई से धोखा मिलने के बाद फेमस Superstar से जुडी वीडियो आई सामने, दिखे हताश

..
WWE SummerSlam में भाई ने दिया भाई को धोखा
WWE SummerSlam में भाई ने दिया भाई को धोखा

SummerSlam 2023: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) जे उसो (Jey Uso) के लिए कई तरीकों से बुरा साबित हुआ। एक फैन ने शो खत्म होने के बाद निराशा से भरे पूर्व टैग टीम चैंपियन जे उसो का वीडियो शेयर किया है।

SummerSlam 2023 में जे उसो को जिस प्रकार से हार का सामना करना पड़ा है, वह निश्चित ही चौंका देने वाला मोमेंट था। जे के अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने के सपने को उनके ही सबसे भरोसेमंद भाई और टैग टीम पार्टनर जिमी उसो के द्वारा चकनाचूर कर दिया गया। शो के मेन इवेंट में जिमी ने अचानक वापसी की और जे पर हमला कर सभी को हैरान कर दिया।

जिमी उसो के द्वारा जे उसो पर सुपरकिक लगाए जाने का फायदा रोमन रेंस ने बखूबी उठाया और स्पीयर लगाकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया। शो के ऑफ एयर होने के बाद जे उसो बैकस्टेज जाते समय बहुत ही ज्यादा निराश दिखाई दिए थे। देखकर साफ तौर पर लग रहा है कि उनका दिल टूट गया है और वो हताश हैं।

आप उनकी वीडियो नीचे देख सकते हैं:

SummerSlam में अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लड़ रहे जे उसो ने यह नहीं सोचा होगा कि उनके ही भाई जिमी उसो उन्हें धोखा देंगे। जिमी ने Night of Champions 2023 में रेंस को धोखा दिया था। जे ने बाद में अपने भाई का साथ देने के लिए ट्राइबल चीफ और ब्लडलाइन का साथ छोड़ दिया था। अब यह साफ हो चुका है कि अगले SmackDown में जिमी और जे के बीच दुश्मनी की शुरूआत होगी। वहीं, अब रोमन रेंस का अगला मूव क्या होगा, इस पर भी सभी की निगाहें होंगी।

SummerSlam 2023 के मेन इवेंट में Jimmy Uso के द्वारा भाई को दिए गए धोखे पर मौजूदा WWE स्टार का रिएक्शन आया सामने

WWE SummerSlam के मेन इवेंट में जिमी उसो के द्वारा किए गए एक्शन ने फैंस से ज्यादा उनके फैमिली मेंबर्स को चौंका दिया है। मौजूदा WWE सुपरस्टार और द उसोज़ की कजिन टमीना ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। 45 साल की स्टार ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिल टूटने के इमोजी के साथ एक शब्द 'क्यों' लिखा है।

अब सभी की निगाहें आने वाले SmackDown के एपिसोड पर होगी, जहां संभवतः जे और जिमी उसो आमने-सामने हो सकते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now