WWE Crown Jewel में Roman Reigns के खिलाफ हार के बाद भी उनके दुश्मन की हो रही वाह-वाह, John Cena ने भी किया एकनॉलेज

Pankaj
WWE दिग्गज जॉन सीना की प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज जॉन सीना की प्रतिक्रिया सामने आई

John Cena: WWE Crown Jewel के मेन इवेंट में लोगन पॉल (Logan Paul) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच तगड़ा मैच हुआ था। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था। पॉल इस मैच में हार गए लेकिन उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। जबरदस्त प्रदर्शन उन्होंने किया था और रेंस की हालत खराब कर दी थी। आप उनके प्रदर्शन का इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि WWE दिग्गज जॉन सीना (John Cena) ने उन्हें एकनॉलेज किया है।

WWE में लोगन पॉल का ये तीसरा मैच था। पॉल ने अच्छा प्रर्दशन किया। रेंस को चैंपियनशिप रिटेन करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। कई बार तो लगा कि वो हार जाएंगे। द उसोज और सोलो सिकोआ ने रेंस को हार से इस बार भी बचाया। उनकी मदद से ही रेंस ने अपना टाइटल रिटेन किया।

WWE दिग्गज जॉन सीना ने लोगन पॉल की खास तस्वीर पोस्ट की

जॉन सीना ने Crown Jewel के बाद इंस्टाग्राम पर लोगन पॉल की तस्वीर पोस्ट की। आप सभी जानते हैं कि सीना कोई कैप्शन नहीं डालते हैं। फैंस अपने आप उनकी बात का अब अंदाजा लगा लेते हैं। पॉल की तस्वीर उन्होंने क्यों डाली इस बात को समझने में फैंस को दिक्कत नहीं हुई होगी। सभी को पता चल गया कि सीना ने पॉल को शानदार अंदाज में एकनॉलेज किया।

रेंस और पॉल के बीच 20 मिनट से ज्यादा का मैच हुआ। देखा जाए तो पूरे मैच में पॉल का दबदबा रहा था। दरअसल शुरूआत से ही रेंस ने पॉल को हल्के में लेना शुरू कर दिया था। इसका फायदा लोगन ने उठाया। जब तक रेंस को उनकी ताकत समझ आई तब तक उनकी हालत खराब हो गई थी। इस मैच में लोगन पॉल के भाई जेक पॉल भी आए। उन्होंने द उसोज के ऊपर अटैक किया। सोलो सिकोआ के आने के बाद कहानी थोड़ा बदल गई। इसका फायदा रेंस ने उठाया और पॉल को सुपरमैनपंच, स्पीयर मारकर मैच जीत लिया। चैंपियनशिप रिटेन करने के बाद इस बार रोमन रेंस बहुत ही भावुक दिखे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now