WWE ने Roman Reigns के धमाकेदार सैगमेंट का किया ऐलान, अगले हफ्ते अपने दुश्मन को करेंगे धराशाई?

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

Roman Reigns: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड खत्म हो गया। फैंस को इस शो में मजा नहीं आया क्योंकि रोमन रेंस नजर नहीं आए। रोमन रेंस (Roman Reigns) पिछले तीन साल से लगातार काम कर रहे हैं। अब शायद उन्हें थोड़ा आराम दिया जा रहा है, इस वजह से हर हफ्ते वो नहीं दिख रहे हैं। अच्छी खबर ये हैं कि अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस नजर आएंगे। उनका दो बार के WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के साथ खास सैगमेंट होगा।

WWE SmackDown के अगले हफ्ते के एपिसोड में फैंस को मिलेगा सरप्राइज

WWE Clash at the Castle 2022 इवेंट का आयोजन 3 सितंबर को होगा। इसके मेन इवेंट में सबसे बड़ा मुकाबला रोमन रेंस और मैकइंटायर के बीच होगा। दोनों के बीच WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। दोनों के बीच राइवलरी शुरू हो गई है। हालांकि अभी इस राइवलरी में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। पिछले हफ्ते कैरियन क्रॉस ने वापसी की और मैकइंटायर पर हमला किया। इस हफ्ते भी मैकइंटायर और क्रॉस के सैगमेंट हुए। अब ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस और मैकइंटायर की राइवलरी में क्रॉस भी शामिल होंगे।

मैकइंटायर और रोमन रेंस के बीच राइवलरी का इंतजार फैंस बहुत पहले से कर रहे थे। Survivor Series 2020 में अंतिम बार दोनों के बीच सिंगल मुकाबला हुआ था। ये बहुत ही बड़ा और शानदार मैच हुआ था। इस मैच में मैकइंटायर की हार हुई थी।

अगले हफ्ते अब फैंस को बहुत मजा रोमन रेंस और मैकइंटायर के सैगमेंट में आएगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में द उसोज को मैकइंटायर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अगले हफ्ते सभी की नजरें कैरियन क्रॉस के ऊपर भी होंगी। वो भी रेंस और मैकइंटायर के सैगमेंट में आकर बवाल काट सकते हैं।

ऐसा भी हो सकता है कि रोमन रेंस और मैकइंटायर के मैच में कुछ बड़ी शर्त भी जुड़ सकती है। कई चीजें अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में क्लियर हो जाएंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now