WWE दिग्गज Roman Reigns के अंकल की इंजरी और आगे के इलाज को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, पीठ में फ्रैक्चर से लगा था तगड़ा झटका

WWE दिग्गज को लेकर अहम जानकारी
WWE दिग्गज को लेकर अहम जानकारी

Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) अनोआ'ई परिवार से आते हैं। आप सभी को पता है कि इस परिवार ने रेसलिंग जगत को कई बड़े नाम दिए हैं। अब इस खानदान के कई सुपरस्टार्स WWE का हिस्सा बनते जा रहे हैं। इस फैमिली में रोमन के अंकल अफा (Afa) का नाम भी है। उन्होंने भी रेसलिंग में अपने जौहर दिखाए थे। अब उनकी सर्जरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

गिरने के कारण अफा के बैक में दो फ्रैक्चर आ गए थे। इसके बाद उन्हें बहुत दिक्कत हुई। पहले कहा गया था कि उनकी सर्जरी 19 मार्च को होगी लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया।

youtube-cover

फेसबुक पर अफा जूनियर ने कहा था कि उनके पिता को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। दिग्गज रेसलर के बेटे ने ये भी कहा कि फैंस इस बात पर प्राइवेसी बनाए रखें। अब इसके बाद से अफा को लेकर सिर्फ एक ही अपडेट सामने आया है। PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार बहुत जल्द उनकी सर्जरी कराई जाएगी। इससे ज्यादा जानकारी अभी तक उन्हें लेकर सामने नहीं आई है।

वैसे उनकी तबीयत अब ज्यादातर खराब ही रहती है। इस साल की शुरूआत में उन्हें निमोनिया हुआ था। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक भी आया था। लंबे समय तक उनका उपचार चला था। आपको बता दें अफा ने लंबे समय तक रेसलिंग की है। उन्होंने रोमन रेंस के पिता सीका के साथ द वाइल्ड समोअंस टैग टीम में काम किया था। उनके द्वारा रिंग में किए गए कारनामों को आज भी फैंस याद रखते हैं।

WWE Hell in a Cell 2020 में हुआ था धमाकेदार मुकाबला

Hell in a Cell 2020 में रोमन रेंस और जे उसो के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ था। इस मुकाबले में जे उसो को हार का सामना करना पड़ा था। रोमन रेंस को इसके बाद अफा और सीका ने माला पहनाकर हेड ऑफ द टेबल के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद से लेकर अभी तक रेंस कंपनी में जबरदस्त काम कर रहे हैं। WrestleMania 40 में कुछ ही हफ्ते बाद रेंस का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा। नाईट 2 में वो रोड्स के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे।

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now