WWE SummerSlam 2023: 5 तरीके जिनसे Roman Reigns vs Jey Uso अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच का अंत हो सकता है

5 possible finishes roman reigns vs jey uso
इन 5 तरीकों से हो सकता है रोमन रेंस vs जे उसो मैच का अंत

Roman Reigns: WWE SummerSlam 2023 बहुत करीब आ गया है, जिसका मैच कार्ड भी लगभग तैयार हो गया है। मगर कार्ड में Roman Reigns vs Jey Uso मैच सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र बना होगा। ट्राइबल कॉम्बैट मैच की शर्त जोड़े जाने के कारण भी ये मुकाबला दिलचस्प बना होगा।

इस मैच में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के अलावा ट्राइबल चीफ का पद भी दांव पर लगा होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 5 संभावित तरीकों से आपको अवगत कराएंगे, जिनसे SummerSlam में Roman Reigns vs जे उसो मैच समाप्त हो सकता है।

#)WWE SummerSlam में होगी Roman Reigns की जीत?

Roman Reigns पिछले 3 सालों से WWE के मेंस रोस्टर को डॉमिनेट करते आए हैं और इस दौरान उन्होंने जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग समेत कई अन्य दिग्गजों को मात देते हुए अपने टाइटल को रिटेन किया है। ऐसे भी कई मौके आए जब ऐसा प्रतीत होने लगा था जैसे वो चैंपियनशिप हारने वाले हैं, लेकिन उन्होंने सभी चुनौतियों को पार किया।

इस समय जे उसो को बहुत जबरदस्त लय प्राप्त है और काफी लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हीं के हाथों रोमन के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत होना चाहिए और जे इसके हकदार भी हैं। मगर सोचिए, क्या रोमन इस हार के लिए तैयार हैं। उनकी हार से पूर्व अभी द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन में कई एंगल्स का जोड़ा जाना बाकी है।

हमें ये भी नहीं भूलना चाहिए कि सोलो सिकोआ अब भी उनके साथ हैं और पॉल हेमन के माइंड गेम्स उन्हें अब भी जीत दर्ज करने में मदद कर सकते हैं। वैसे भी जे इस मैच में अकेले होंगे, इसलिए सिकोआ की मदद से रोमन के लिए जीत दर्ज करना और भी आसान हो जाएगा।

#)जे उसो का बहुत बड़ा उलटफेर?

जैसा कि हमने आपको बताया कि जे उसो को बहुत शानदार लय प्राप्त है और फिलहाल उनका किरदार उस मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां वो किसी भी रेसलर पर जीत दर्ज करने की काबिलियत रखते हैं। चूंकि द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन की शुरुआत जे उसो और Roman Reigns की दुश्मनी के साथ हुई थी, इसलिए काफी लोगों के अनुसार इसका अंत भी इन्हीं दोनों के एंगल के साथ होना चाहिए।

जे उसो वही रेसलर हैं, जिन्होंने Money in the Bank 2023 में हुए द ब्लडलाइन सिविल वॉर मैच में रोमन को पिन कर द उसोज़ की जीत सुनिश्चित की थी। उन्होंने अब SummerSlam 2023 में भी ऐसा ही करने का दावा किया है और उनका शानदार मोमेंटम उन्हें बहुत बड़ा उलटफेर कर नया ट्राइबल चीफ बनने में भी मददगार रह सकता है।

#)रोमन रेंस की जीत के बाद सोलो सिकोआ का धोखा?

Roman Reigns के लिए साल 2023 बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। सबसे पहले सैमी ज़ेन ने उनका साथ छोड़ा, उसके बाद जिमी उसो और अंत में जे उसो ने भी उन्हें अकेला छोड़ दिया। इस बीच सोलो सिकोआ को मेन रोस्टर पर आने के बाद बहुत गंभीर किरदार में दिखाया गया है।

सिकोआ को लेकर कई बार ऐसे सैगमेंट्स बुक किए गए, जिनमें दिखाया गया कि वो भी बहुत जल्द रोमन की क्रूरता का जवाब उन्हें धोखा देकर दे सकते हैं। यहां तक कि उनका ट्राइबल चीफ की माला को अपने हाथों में लेना स्पष्ट संकेत दे रहा था कि वो इस पद को हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

SummerSlam 2023 में संभव है कि रोमन रेंस जीत के बाद भी जे उसो को सबक सिखाने के लिए उन्हें पीटना जारी रख सकते हैं। ऐसी स्थिति में सिकोआ भी आभास कर पाएंगे कि ट्राइबल चीफ बने रहने के लिए रोमन कोई भी हद पार कर सकते हैं। इसलिए अपने सगे भाई की बुरी हालत को देख सिकोआ भी ट्राइबल चीफ को धोखा दे सकते हैं।

#)जिमी उसो वापसी कर रोमन रेंस का साथ देंगे?

पिछले कुछ सालों में द ब्लडलाइन से जुड़ा कोई भी मैच हुआ है, उसमें कुछ ना कुछ यादगार घटना जरूर देखने को मिली है। अब SummerSlam में Roman Reigns vs जे उसो मैच में भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद जताई जा रही है। आपको याद दिला दें कि SmackDown के एक हालिया एपिसोड में रोमन और सोलो सिकोआ ने मिलकर जिमी उसो को बुरी तरह पीटा था।

उस अटैक के कारण जिमी को यहां तक कि अस्पताल भी भेजा गया था। इस बात की संभावनाएं बहुत अधिक हैं कि जिमी उसो इस मुकाबले में इंटरफेरेंस करेंगे। एक तरफ लोग सोच रहे होंगे कि वो जे उसो का साथ देने आए हैं, लेकिन ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि वो जे के बजाय रोमन का साथ देकर उन्हें जीत दर्ज करने में मदद कर सकते हैं। इससे इस स्टोरीलाइन को एक नया और दिलचस्प एंगल दिया जा सकेगा।

#)SummerSlam के अंत में द ब्लडलाइन मेंबर्स एकबार फिर साथ आएंगे?

इस बात से कोई अंजान नहीं है कि Roman Reigns किसी के सामने नहीं झुकते। इसका प्रमाण ये है कि वो लगातार अपनी गलतियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते आए हैं। इसलिए ये उम्मीद करना व्यर्थ लगता है कि वो SummerSlam 2023 में जे उसो के सामने झुकना स्वीकार करेंगे।

रोमन को हारना बिल्कुल पसंद नहीं है और आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में जीत दर्ज कर ट्राइबल चीफ साबित कर देंगे कि वो अनोआ'ई फैमिली में सर्वोपरि हैं और सबको उनके सामने झुकना चाहिए। चूंकि इस मैच में जे उसो को भी ट्राइबल चीफ बनने का मौका मिल रहा होगा, इसलिए उनकी हार की स्थिति में उनके पास भी रोमन के सामने झुकने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा। इसलिए संभव है कि SummerSlam में द ब्लडलाइन एक बार फिर साथ आ सकता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now