Royal Rumble जीतने के बाद शार्लेट फ्लेयर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई, बताया अपना बड़ा प्लान

Ankit
शार्लेट फ्लेयर
शार्लेट फ्लेयर

विमेंस रॉयल रंबल 2020 की विजेता शार्लेट फ्लेयर हैं और ये पहला मौका है जब WWE की क्वीन ने इस मैच को जीता हो। शार्लेट के लिए ये जीत काफी बड़ी हैं क्योंकि अब उन्हें ग्रैंड स्टेज पर लड़ने का गोल्डन चांस मिल गया है। हालांकि किसके खिलाफ मैच होगा ये तय नहीं है।

ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble रिजल्ट्स - 26 जनवरी, 2020

रॉयल रंबल 2020 का दूसरा मैच विमेंस रॉयल रंबल हुआ। इस मैच का इंतजार सभी को था। क्योंकि इस मैच के लिए ज्यादा सुपरस्टार्स के नाम सामने नहीं आए थे। विमेंस रॉयल रंबल में सबसे पहली एंट्री एलेक्सा ब्लिस ने की। छह रेसलर के आने के बाद पहला एलिमिनेशन देखने को मिला। लिव मॉर्गन ने आकर लाना को बाहर का रास्ता दिखाया। शार्लेट फ्लेयर मे रंबल मैच में 17वें नंबर पर एंट्री की और 4 सुपरस्टार्स को बाहर का रास्ता दिखाया। शार्लेट ने बियांका ब्लेयर, कैली कैली, साराह लोगन और शायना बैजलर को एलिमिनेट किया।

इस मैच के सबसे अंत में शायना बैजलर ने एंट्री की। आते ही उन्होंने शार्लेट के ऊपर हमला किया। आते ही शायना ने 8 सुपरस्टार्स को एलिमिनेट कर दिया। अंत में बैथ ने धोखा देकर नटालिया को बाहर कर दिया। रिंग में बैथ, शार्लेट और शायना बचीं हुई हैं। बैथ को शायना ने एलिमिनेट कर दिया। लास्ट में शार्लेट ने शानदार अंदाज में शायना बैजलर को बाहर कर दिया। और जीत दर्ज की।

शार्लेट फ्लेयर अब रॉ के एपिसोड में ऐलान करेंगी की वो किसके खिलाफ रेसलमेनिया में लड़ने वाली है।शार्लेट के सामने रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच भी हैं जबकि स्मैकडाउन की चैंपियन बेली भी। हालांकि अभी तक शार्लेट ने तय नहीं किया है कि वो किसके खिलाफ जाएंगे लेकिन अपनी बातचीत में उन्होंने बड़ा इशारा दे दिया है। अब देखना होगा रॉ में क्या होता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now