WWE Draft के द्वारा Raw का हिस्सा बनने वाले Ilja Dragunov कौन हैं? पूर्व चैंपियन के बारे में तमाम महत्वपूर्ण बातें जो फैंस को जाननी चाहिए

Ujjaval
WWE Raw में इल्या ड्रैगूनोव की एंट्री हो गई है
WWE Raw में इल्या ड्रैगूनोव की एंट्री हो गई है

Ilja Dragunov: WWE ड्राफ्ट (Draft 2024) की नाईट 2 का आयोजन Raw में हुआ था। इसके द्वारा इल्या ड्रैगूनोव (Ilja Dragunov) का आखिर मेन रोस्टर कॉलअप देखने को मिला। उन्हें Raw ने अपने शो पर शामिल किया है और फैंस को उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं।

मैड ड्रैगन के नाम से मशहूर इल्या ड्रैगूनोव ने फरवरी 2019 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। अप्रैल, 2019 में उनका WWE डेब्यू भी देखने को मिल गया। उन्होंने NXT UK का हिस्सा बनते हुए जैक स्टार्ज़ को हराया था। ड्रैगूनोव के करियर की सबसे शानदार जीत गुंथर के खिलाफ आई थी।

इल्या ने गुंथर के 870 दिनों लंबे NXT UK चैंपियनशिप रन का अंत किया था। इसी के साथ वो WWE में पहली बार चैंपियन बन गए थे। बाद में चोटिल होने के कारण उनके टाइटल रन का अंत 319 दिनों में हो गया। 20 सितंबर 2022 को इल्या ने NXT ब्रांड में कदम रखा। इसके बाद उनकी दुश्मनी जेडी मैकडॉना और ब्रॉन ब्रेकर से देखने को मिली। मैड ड्रैगन यहां चैंपियनशिप जीतने में असफल रहे और इसके बाद वो लगातार मेन इवेंट सीन का हिस्सा रहे।

आखिर No Mercy 2023 में ड्रैगूनोव ने कार्मेलो हेज को हराकर टाइटल पर कब्जा किया। 30 साल के सुपरस्टार का यह रन 206 दिनों का रहा। वो हालिया Spring Breakin 2024 शो में ट्रिक विलियम्स के खिलाफ इसे हार गए। यह उनकी NXT ब्रांड पर आखिरी अपीयरेंस रही। अब वो आधिकारिक तौर पर Raw का हिस्सा बन गए हैं और फैंस को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

WWE Raw में इल्या ड्रैगूनोव क्या कर सकते हैं?

WWE Backlash France इवेंट के बाद से 6 मई 2024 द्वारा Raw और SmackDown के रोस्टर्स को लॉक कर दिया जाएगा। इसके बाद दोनों ब्रांड अपनी नई शुरुआत करेंगे। इसी के साथ इल्या ड्रैगूनोव पर सभी की नज़र रहने वाली है। थोड़े समय पहले ही WWE ने एक वीडियो रिलीज की, जहां पूर्व NXT चैंपियन से गुंथर के ही ब्रांड का हिस्सा बनने को लेकर सवाल किया गया।

ड्रैगूनोव हंसते हुए नज़र आए। उनके अनुसार दोनों को नियति (किस्मत) एक ब्रांड पर लेकर आई है। यह चीज़ संभव है कि आने वाले समय में गुंथर किसी सुपरस्टार के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा बने। इस हफ्ते Raw के हालिया एपिसोड में गुंथर का सामना ज़ेवियर वुड्स से हुआ था। इस मुकाबले में गुंथर को जीत मिली। हो सकता है कि Raw के अगले एपिसोड द्वारा रिंग जनरल और मैड ड्रैगन के बीच दुश्मनी शुरू हो। दोनों के बीच किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के दौरान मुकाबला भी देखने को मिल सकता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now