रेसलिंग दिग्गज ने Roman Reigns को WWE का सबसे महान रेसलर कहे जाने पर जताई आपत्ति, जानिए क्या है असली वजह?

roman reigns greatest of all time
दिग्गज ने रोमन रेंस को महान बताए जाने पर जताई आपत्ति

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय केवल WWE ही नहीं बल्कि पूरी प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बने हुए हैं। उन्होंने 3 सालों से भी ज्यादा समय से रोस्टर को डॉमिनेट किया हुआ है, लेकिन अब रेसलिंग दिग्गज बिल एप्टर (Bill Apter) ने उन्हें इतिहास का सबसे महान रेसलर कहे जाने पर आपत्ति जताई है।

भारत में हुए Superstar Spectacle 2023 के समय मीडिया से बात करते हुए जॉन सीना ने Roman Reigns को सबसे महान रेसलर बताया था। वहीं The Wrestling Time Machine पॉडकास्ट के लेटेस्ट एडिशन पर बिल एप्टर ने कहा कि बिना कोई संदेह रोमन ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन उन्हें सबसे महान होने की उपाधि नहीं दी जा सकती।

उन्होंने कहा:

"मैं प्रो रेसलिंग में सबसे महान रेसलर्स की बात करूं तो अभी 10 नामों की लिस्ट तैयार कर सकता हूं, जो सब एक ही लेवल पर हैं। मैं ब्रूनो, डोरी फंक, जैक ब्रिस्को, हार्ली रेस, हल्क होगन और रिक फ्लेयर जैसे कई नाम ले सकता हूं। मैं किसी एक परफॉर्मर को सबसे महान रेसलर नहीं कह सकता। जब आप करीब 51 सालों तक इस इंडस्ट्री से जुड़े रहे हों तो किसी एक व्यक्ति को सबसे महान रेसलर होने की संज्ञा नहीं दे सकते।"

youtube-cover

WWE में ऐतिहासिक रहा है Roman Reigns का टाइटल रन

Roman Reigns ने Payback 2020 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी, जो अब भी उनके पास है। उनका यूनिवर्सल टाइटल रन 1100 दिनों के आंकड़े को पार कर चुका है। वहीं WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर उन्होंने WWE चैंपियनशिप बेल्ट जीतकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनकर इतिहास रचा था।

वो अनडिस्प्यूटेड चैंपियन के रूप में भी 500 दिनों के आंकड़े को पार कर चुके हैं और अभी अपने करियर में कई अन्य उपलब्धियां अपने नाम कर सकते हैं। अभी ऐसे कई रिकॉर्ड हैं, जिन्हें उनके लिए तोड़ पाना नामुमकिन नज़र आता है। इनमें से एक ब्रूनो सैमर्टिनो का 2803 दिनों तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड भी एक है। खैर ट्राइबल चीफ इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं और उनके रिटर्न के बाद देखना दिलचस्प होगा कि उनके टाइटल रन को किस तरह से बुक किया जाता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now