"उन्हें बहुत बड़ा Superstar बनाया जा सकता था" - WWE दिग्गज ने Roman Reigns के पुराने दुश्मन को मेगास्टार ना बनाए जाने पर कंपनी को लगाई लताड़

roman reigns sami zayn
WWE दिग्गज ने रोमन रेंस के पुराने दुश्मन को लेकर दिया बड़ा बयान

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) के टाइटल रन के दौरान ऐसे कई WWE सुपरस्टार्स सामने आए जो उन्हें हराने के बहुत करीब आ गए थे। इन्हीं में से एक नाम सैमी ज़ेन (Sami Zayn) का रहा, जिन्होंने एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2023) में ट्राइबल चीफ को चैलेंज किया लेकिन जीत दर्ज करने में नाकाम रहे। अब WWE दिग्गज कॉनन ने ज़ेन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Keepin it 100 पॉडकास्ट के लेटेस्ट एडिशन पर कॉनन ने कहा कि जो भी Roman Reigns को हराएगा वो WWE का अगला बड़ा सुपरस्टार बन जाएगा। उनका मानना है कि कंपनी ने सैमी ज़ेन को बहुत बड़ा सुपरस्टार बनाने के मौके को गंवा दिया है। अब उन्होंने एलए नाइट को बड़ा स्टार बनाने के विषय पर चर्चा करते हुए कहा:

"रोमन रेंस को हर संभव तरीके से मजबूत दिखाने की कोशिश की गई है और ऑफिशियल्स भी जानते हैं कि आज नहीं तो कल उन्हें हारना ही होगा। उन्हें हराने वाला रेसलर अगला बड़ा सुपरस्टार बन जाएगा। एक समय पर सैमी ज़ेन को शानदार मोमेंटम हासिल था और उन्हें बड़ा सुपरस्टार बनाया जा सकता था। अब उनका मोमेंटम खो चुका है, लेकिन रोमन रेंस के खिलाफ जीत से उन्हें बहुत बड़ा सुपरस्टार बनाया जा सकता था। मौजूदा समय की बात करें तो एलए नाइट या द उसोज़ में से कोई एक रोमन को हराकर मेगास्टार बन सकता है। फिलहाल नाइट के पास बड़ा सुपरस्टार बनने का अवसर है।"

youtube-cover

WWE SmackDown में इस हफ्ते आएंगे Roman Reigns

WWE Crown Jewel 2023 में Roman Reigns को एलए नाइट के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करना होगा। इस हफ्ते SmackDown में रोमन और नाइट का कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट होने वाला है, लेकिन इस सैगमेंट के दौरान उन्हें जिमी उसो और सोलो सिकोआ से बच कर रहना होगा।

ये गौर करने वाली बात है कि जॉन सीना भी काफी समय से द ब्लडलाइन के दुश्मन बने हुए हैं और उम्मीद की जा रही है कि वो Crown Jewel में सोलो सिकोआ का सामना कर सकते हैं। इस वजह से रोमन और नाइट के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में द चैम्प की एंट्री का देखा जाना भी कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now