WWE ने Crown Jewel 2023 के लिए Roman Reigns के ऐतिहासिक मैच का किया ऐलान, 40 साल के Superstar के खिलाफ पहली बार होगा महा-मुकाबला

WWE
WWE में किसके खिलाफ होगा Roman Reigns का मैच?

WWE: WWE ने अपने अगले प्रीमियम लाइव इवेंट क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऐतिहासिक मैच का ऐलान कर दिया है। ट्राइबल चीफ अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को एलए नाइट (La Knight) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। WWE में यह पहला मौका होगा जब इन दोनों सुपरस्टार्स का आमना-सामना होगा।

हाल ही में LA Times ने इस बात को रिपोर्ट किया था कि सऊदी अरब में होने वाले Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस और एलए नाइट का मुकाबला देखने को मिलेगा। WWE ने भी देर नहींं करते हुए आधिकारिक तौर पर इस मैच का ऐलान कर दिया है। WWE ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,

"जैसा LA Times ने रिपोर्ट किया रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ रियाद, सऊदी अरब में होने वाले Crown Jewel इवेंट में डिफेंड करेंगे।"

पिछले हफ्ते SmackDown में पहली बार एलए नाइट और रोमन रेंस का आमना-सामना देखने को मिला था। इस बीच नाइट ने कहा था कि रेंस उनके बीच में आ रहे हैं और साथ ही ट्राइबल चीफ ने भी नाइट के ऊपर निशाना साधा था। मेन इवेंट में जब नाइट ने सोलो सिकोआ को शिकस्त दी थी उसके एकदम बाद रेंस ने 40 साल के मेगास्टार को स्पीयर से धराशाई कर दिया था।

इसके बाद हुए एक लाइव इवेंट में नाइट ने ब्लडलाइन के तीनों मेंबर्स से बदला लिया और एक-एक करके जिमी उसो, रोमन रेंस और सोलो सिकोआ पर BFT मूव लगाया था। SmackDown और लाइव इवेंट में हुए जबरदस्त एक्शन के बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच देखने को मिल सकता है।

WWE द्वारा मैच को ऑफिशियल किए जाने के बाद इसे लेकर उत्साह भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। नाइट के पास मोमेंटम है और निश्चित तौर पर उन्हें कंपनी द्वारा जबरदस्त पुश भी मिल रहा है और इसी वजह से उम्मीद की जा सकती है कि वो ही सुपरस्टार बनेंगे जोकि रेंस की बादशाहत का अंत करेंगे। नाइट के लिए निश्चित तौर पर यह चुनौती बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली, क्योंकि रेंस को जिमी उसो और सोलो सिकोआ का भी साथ मिलेगा।

WWE में Roman Reigns ने आखिरी बार अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप कब डिफेंड की थी?

Roman Reigns ने कंपनी में आखिरी बार अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को SummerSlam 2023 में डिफेंड किया था। यहां उनका सामना ट्राइबल कॉम्बैट मैच में अपने ही भाई जे उसो के खिलाफ हुआ था। जिमी उसो द्वारा दखल का फायदा रेंस को हुआ और उन्होंने अपने टाइटल को रिटेन कर लिया। अब रेंस एक बार फिर अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए तैयार हैं और देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किस तरह ट्राइबल चीफ पहली बार नाइट का सामना किस तरह करते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications