"Jon Moxley को WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर Roman Reigns से पंगा लेना चाहिए था"- AEW Superstar की नई डील से नाखुश हुआ दिग्गज

Pankaj
WCW दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान
WCW दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान

Disco Inferno: पूर्व WCW सुपरस्टार डिस्को इंफर्नो (Disco Inferno) ने जॉन मोक्सली (Jon Moxley) को लेकर बड़ा बयान दिया है। डिस्को ने कहा कि मोक्सली को WWE में आकर रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ पंगा लेना चाहिए था। दरअसल मोक्सली ने AEW के साथ नई डील साइन कर कॉन्ट्रैक्ट साल 2027 तक बढ़ा दिया है। इस पर बात करते हुए डिस्को इंफर्नो ने अपनी बात रखी। आप सभी जानते हैं कि मोक्सली अब AEW के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं।

पूर्व WWE सुपरस्टार जॉन मोक्सली को लेकर बड़ा बयान सामने आया

कहा जा रहा है कि मोक्सली ने इस बार अनोखी डील साइन की है। एक कोच की भूमिका में भी वो नज़र आ सकते हैं। Keepin' it 100 पॉडकास्ट पर एक फैन ने डिस्को इंफर्नो से मोक्सली के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सवाल पूछा था। डिस्को ने कहा,

मुझे लगता है कि जॉन मोक्सली को WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करना चाहिए था। उन्हें AEW के साथ नहीं जाना चाहिए। मुझे लगता है कि उन्हें WWE में आकर रोमन रेंस के साथ काम करना चाहिए था।

youtube-cover

आपको रोमन रेंस और जॉन मोक्सली का इतिहास बहुत अच्छे से पता होगा। दोनों ने शील्ड में रहकर बहुत अच्छा काम किया था। शील्ड से अलग होने के बाद भी रोमन रेंस और मोक्सली का सिंगल्स रन अच्छा रहा। इन दोनों के साथ शील्ड में सैथ रॉलिंस भी मौजूद थे। मोक्सली ने WWE में डीन एंब्रोज नाम से काम किया था। कुछ साल पहले मोक्सली ने WWE छोड़कर AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था।

AEW में जाने के बाद मोक्सली ने विंस मैकमैहन के ऊपर बहुत आरोप लगाए थे। अब विंस WWE से रिटायरमेंट ले चुके हैं। ट्रिपल एच ने जब से जिम्मेदारी संभाली है तब से WWE में कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। शायद आगे आने वाले समय में मोक्सली की वापसी भी WWE में हो सकती है। रेसलिंग वर्ल्ड में कुछ भी संभव है और हर बार यहां बड़े सरप्राइज फैंस को देखने को मिलते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now