WWE Backlash 2022 के 10 जबरदस्त मोमेंट्स जिन्हें फैंस को जरूर देखना चाहिए

Ujjaval
WWE WrestleMania Backlash 2022 बेहतरीन था
WWE Backlash 2022 इवेंट काफी ज्यादा अच्छा रहा था

WWE Backlash 2022: WWE का अगला इवेंट बैकलैश (Backlash 2023) रहने वाला है। फैंस इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। कई सालों से इस शो का आयोजन हो रहा है। पिछले साल बैकलैश Backlash) के नाम से इसे बुक किया गया था। यहां कई धमाकेदार चीज़ें देखने को मिली थी। इस आर्टिकल में हम WWE Backlash 2022 के कुछ बेहतरीन मोमेंट्स पर नज़र डालेंगे।

WWE Backlash 2022 के 10 जबरदस्त मोमेंट्स जिन्हें फैंस को जरूर देखना चाहिए

- बॉबी लैश्ले और ओमोस के बीच WrestleMania 38 का रीमैच हुआ था। यहां लैश्ले ने 7 फुट 3 इंच के जायंट को उठाकर जबरदस्त स्पाइनबस्टर मूव दिया था। इसने फैंस को चौंकाया था।

youtube-cover

- मैडकैप मॉस का अपने पुराने साथी बैरन कॉर्बिन के खिलाफ सिंगल्स मैच देखने को मिला था। उन्होंने यहां पूर्व King of the Ring विनर को रोलअप की मदद से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

- SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए "आई क्विट" मैच में रोंडा राउजी ने शार्लेट फ्लेयर पर दो केंडो स्टिक्स द्वारा बुरी तरह अटैक किया था।

- ओमोस ने पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले को MVP की मदद से हराकर फैंस को चौंका दिया था।

- एजे स्टाइल्स और ऐज के बीच सिंगल्स मैच हुआ था। स्टाइल्स अंत में जीत के करीब आ गए थे। मास्क में मौजूद एक व्यक्ति ने स्टाइल्स पर हमला किया और रेफरी यह चीज़ नहीं देख पाए। ऐज ने फायदा उठाकर सबमिशन लगाया और इसपर पूर्व WWE चैंपियन हार मान गए।

youtube-cover

- मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन, मैट रिडल और ड्रू मैकइंटायर का रोमन रेंस और द उसोज़ के खिलाफ टैग टीम मैच हुआ था। यहां रैंडी ऑर्टन ने अचानक रोमन रेंस पर RKO लगाकर फैंस को शॉक किया था। उन्हें इसपर बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली थी।

- कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले में सैथ ने रोलअप के द्वारा चीटिंग करके जीत दर्ज करने की कोशिश की थी। रोड्स ने उनके इस मूव को काउंटर करके खुद रोलअप की मदद से जीत प्राप्त की थी। उनकी यह विवादित जीत चर्चा का विषय बनी थी।

youtube-cover

- ऐज ने जीत दर्ज करने के बाद मास्क में मौजूद सुपरस्टार को कंफ्रंट किया। बाद में पता चला कि वो असल में रिया रिप्ली हैं। रिप्ली जजमेंट डे की नई सदस्य के रूप में सामने आईं।

youtube-cover

- द ब्लडलाइन ने रैंडी, रिडल और मैकइंटायर को पराजित किया था। दरअसल, अंत में मैट रिडल ने जे उसो पर टॉप रोप से RKO लगाया। हालांकि, रोमन ने पहले ही टैग ले लिया और रिंग में आकर रिडल को स्पीयर देते हुए जीत दर्ज की।

- "आई क्विट" मैच के दौरान शार्लेट फ्लेयर ने रोंडा राउजी को उनके बच्चे के बारे में बात करते हुए गुस्सा दिलाया था। रोंडा ने स्टील चेयर का उपयोग करके फ्लेयर को सबमिशन में फंसाया और इसपर द क्वीन ने हार मान ली थी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now