WWE में Jon Moxley ने की वापसी तो 5 Superstars जिनके खिलाफ उनकी फिउड देखने को मिल सकती है

क्या कभी WWE में वापसी करेंगे जॉन मोक्सली?
क्या कभी WWE में वापसी करेंगे जॉन मोक्सली?

2019 में क्रिएटिव के कामों को पसंद नहीं करने के कारण जॉन मोक्सली (Jon Moxley) ने विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की कंपनी WWE को छोड़ दिया था। कंपनी छोड़ना मोक्सली के लिए शानदार फैसला साबित क्योंकि वर्तमान समय में वह AEW के लिए काफी अहम रेसलर बन गए हैं। वर्तमान समय में उन्हें दुनिया के सबसे अच्छे रेसलर्स में से एक माना जाता है।

मोक्सली को रेसलिंग जगत से काफी ज्यादा प्यार मिलता है और इसका ताजा उदाहरण हाल ही में उनके Dynamite में वापसी के दौरान देखने को मिला था। फिलहाल मोक्सली से जब भी लोगों ने पूछा है कि क्या वह WWE में वापस जाएंगे तो उन्होंने हर बार मना ही किया है। हालांकि, प्रोफेशनल रेसलिंग में किसी भी बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।

सीएम पंक ने सात साल तक प्रोफेशनल रेसलिंग में वापसी से इंकार किया था, लेकिन फिर अगस्त 2021 में उन्होंने AEW ज्वाइन किया था। इस बात की संभावना है कि मोक्सली अपनी पुरानी कंपनी में वापसी करने पर विचार कर सकते हैं भले ही वह केवल एक ही मैच के लिए क्यों ना हो।

एक नजर डालते हैं उन पांच सुपरस्टार्स पर जिनका सामना मोक्सली कर सकते हैं यदि वह विंस मैकमैहन की कंपनी में वापसी करते हैं।

#5. WWE में रिडल बनाम जॉन मोक्सली हो सकता है धमाकेदार मैच

WWE में जॉन मोक्सली का कैरेक्टर ऐसा था जो लोगों को अपने मजाकिया व्यवहार से खुश करता था। हालांकि, जब भी उन्हें कठिन परीक्षा में ढकेला गया हर बार उन्होंने इसका सही तरीके से सामना किया। Raw सुपरस्टार रिडल भी कुछ इसी प्रकार के रेसलर हैं। रिडल को कई बार पीछे खींचा गया है, लेकिन जब भी उन्हें आगे जाने का मौका मिला है तब उन्होंने इसका सही फायदा उठाया है।

मोक्सली का वर्तमान कैरेक्टर उनके डीन एंब्रोज वाले कैरेक्टर से कहीं बेहतरीन है और यदि उनका सामना कभी रिडल से होगा तो वह रिडल की तारीफ नहीं करेंगे। रिडल को देखकर मोक्सली को हर वह चीज याद आ जाएगी जिसे वह डीन एंब्रोज के बारे में पसंद नहीं करते थे।

#4. एजे स्टाइल्स को पसंद है जॉन मोक्सली के साथ काम करना

2016 में जॉन मोक्सली और एजे स्टाइल्स के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए थे और हर बार स्टाइल्स ने मोक्सली का बेस्ट निकाला था। डेनियल ब्रायन ने भी खुलासा किया था एंब्रोज बनाम स्टाइल्स मैच देखकर ही उन्होंने वापसी का निर्णय लिया था। स्टाइल्स ने एक विपक्षी के रूप में मोक्सली को हमेशा अपने टॉप-5 में रखा है। यदि दोनों फिर से आमने-सामने आए तो मोक्सली भी स्टाइल्स को धन्यवाद जरूर कहना चाहेंगे।

#3. मोक्सली से लड़कर अपना नाम बना सकते हैं डेमियन प्रीस्ट

यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के रूप में डेमियन प्रीस्ट फिलहाल शानदार काम कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा लोगों को चेतावनी दी है कि यदि उन्हें गंभीर परिणाम नहीं चाहिए तो फिर उन्हें उकसाया नहीं जाए, लेकिन यदि उनका सामना एंब्रोज से होगा तो फिर क्या होगा। मोक्सली ने किसी भी विपक्षी का सामना डरकर नहीं किया है। मोक्सली ने केन और ब्रे वायट जैसे दिग्गजों को पस्त किया है तो प्रीस्ट के खिलाफ उनका मुकाबला यादगार हो सकता है।

#2. ड्रू मैकइंटायर से मोक्सली को करना है हिसाब बराबर

WWE में अपने आखिरी कुछ महीनों में जॉन मोक्सली ने ड्रू मैकइंटायर के साथ फ्यूड किया था। इस दौरान मैकइंटायर ने कई बार मोक्सली पर अलग-अलग हथियारों से हमला किया था। उस समय भले ही मैकइंटायर ने मोक्सली पर जीत हासिल कर ली थी, लेकिन अब ऐसा कर पाना उनके लिए आसान नहीं होगा। अब मोक्सली भी काफी खतरनाक हो चुके हैं और मैकइंटायर के खिलाफ मैच दर्शकों के लिए बड़ा तोहफा हो सकता है।

#1. जॉन मोक्सली के साथ लंबी फ्यूड कर सकते हैं रोमन रेंस

जॉन मोक्सली को रोमन रेंस के खिलाफ कभी आमने-सामने अच्छा काम करने का मौका नहीं मिला और दोनों के बीच केवल एक सिंगल्स मैच हुआ है। रोमन के मुताबिक मोक्सली ने WWE इसलिए छोड़ी थी क्योंकि वह कंपनी का चेहरा नहीं बन पाए थे। इसी शब्द को लेकर दोनों के बीच फ्यूड कराई जा सकती है। रोमन रेंस फिलहाल अपने चरम पर हैं और यदि उनका सामना मोक्सली से होता है तो फिर यह यादगार फ्यूड होगी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now