WWE SmackDown में Roman Reigns के पुराने दुश्मन के साथ कंफ्रंटेशन पर Hall of Famer की आई प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर वीडियो की शेयर

WWE हॉल ऑफ फेमर ने साझा की जानकारी
WWE हॉल ऑफ फेमर ने साझा की जानकारी

Roman Reigns: WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी (Rikishi) ने हाल में हुए स्मैकडाउन (SmackDown) के अंतिम पलों को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। इन विचारों के आधार पर आने वाले समय में हमें कुछ बेहद धमाल देखने को मिल सकता है। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने इस हफ्ते के एपिसोड में दो महीने के बाद वापसी की थी। यह वापसी काफी शानदार थी।

SmackDown में रोमन रेंस और कोडी रोड्स का कंफ्रंटेशन हुआ था। यह दोनों मेन इवेंट से पहले नज़र आए थे और उस समय नए जनरल मैनेजर निक एल्डिस को भी बीच में आना पड़ा था। इन दोनों के बीच में कोई लड़ाई शो में नहीं हुई लेकिन इनका सामने आना ही काफी धमाकेदार था। इसको लेकर ही रिकिशी ने अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। रिकिशी को यह चीज़ बहुत पसंद आई होगी और इसी वजह से उन्होंने इसे शेयर किया।

आप नीचे पोस्ट में रिकिशी की इंस्टाग्राम स्टोरी देख सकते हैं:

SmackDown के एक ही एपिसोड में रोमन रेंस ने जॉन सीना, एलए नाइट, कोडी रोड्स और जे उसो को कंफ्रंट किया था। इसकी वजह से उनकी वापसी और भी खास बन जाती है। शो में रोड्स और जे ने अपने अनडिस्प्यूटेड टैग टीम टाइटल्स को ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर के खिलाफ डिफेंड किया था। वह इन टाइटल्स को Fastlane में जीतने में कामयाब रहे थे और उसके बाद इसे सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड कर चुके हैं।

WWE सुपरस्टार Roman Reigns का इतिहास Jey Uso और Cody Rhodes के खिलाफ काफी पुराना है

WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। इसके बाद कोडी ने अपना ध्यान ब्रॉक लैसनर की तरफ केंद्रित कर दिया था जबकि रोमन रेंस का ध्यान ब्लडलाइन पर आ गया था। ब्लडलाइन में से सोलो सिकोआ को छोड़कर उसोज़ ने रोमन रेंस से दूरी बना ली थी।

यह लड़ाई इस स्तर तक चली गई थी कि जे उसो ने रोमन रेंस को SummerSlam में एक ट्राइबल कॉम्बैट मैच के लिए चुनौती दी थी। इसमें जे उसो को हार मिली थी क्योंकि उनके भाई ने उन्हें धोखा दे दिया था। जे उसो इसके कुछ समय बाद ब्लडलाइन और SmackDown से दूर चले गए थे। वह बाद में Raw का हिस्सा बने और इस समय वह कोडी के साथ टैग टीम चैंपियन हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now