"ट्राइबल चीफ के खिलाफ लाइन क्रॉस नहीं करनी चाहिए"- WWE दिग्गज Roman Reigns ने टॉप ऑफिशियल को दी धमकी

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने कही बड़ी बात
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने कही बड़ी बात

Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में रोमन रेंस (Roman Reigns) की अभी रैंडी ऑर्टन (Randy Orton), एजे स्टाइल्स (LA Knight) और एलए नाइट (LA Knight) के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है। इसी बीच रोमन रेंस की SmackDown जनरल मैनेजर निक एल्डिस (Nick Aldis) के साथ अनबन दिखाई दे रही है। साफ तौर पर उनके बीच चीज़ें सही नहीं हुई और इसी विषय पर रोमन ने अब वीडियो पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया दी।

रोमन रेंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैकस्टेज की वीडियो डाली। इसमें वो बैठे हुए हैं और उन्होंने निक एल्डिस को धमकी दी। ट्राइबल चीफ ने साफ किया कि वो SmackDown जनरल मैनेजर को पसंद नहीं करते हैं और वो उन्हें संभाल लेंगे। उन्होंने वीडियो के कैप्शन द्वारा भी फैंस का ध्यान खींचा। रेंस ने वीडियो में कहा,

"मुझे निक एल्डिस पसंद नहीं हैं। हम उन्हें संभाल लेंगे। हम उन्हें सही कर देंगे।"

मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन ने कैप्शन में लिखा,

"ट्राइबल चीफ के खिलाफ लाइन क्रॉस कभी नहीं करनी चाहिए।"

आप नीचे रोमन रेंस की सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

WWE SmackDown में Roman Reigns ने कॉन्ट्रैक्ट फेंकते हुए बनाया Nick Aldis का मजाक

रोमन रेंस ने WWE SmackDown के शुरुआती सैगमेंट में कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। निक एल्डिस ने धमकी दी कि वो रोमन से टाइटल ले लेंगे। मेन इवेंट मैच के बाद बवाल मचा और रोमन रेंस ने आकर रैंडी ऑर्टन पर हमला किया। रिंगसाइड पर मौजूद निक एल्डिस ने रोमन रेंस को कॉन्ट्रैक्ट दिया। ट्राइबल चीफ ने इसे साइन किया। उन्होंने इसके बाद कुछ ऐसा किया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। उन्होंने निक एल्डिस को कॉन्ट्रैक्ट वापस देने का नाटक किया और इसे नीचे फेंक दिया। निक समेत फैंस यह देखकर चौंक गए थे।

निक के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा दिख रहा था और रोमन रेंस हंसने लगे थे। बाद में रोमन ने ऑर्टन पर स्पीयर लगाने की कोशिश की लेकिन दिग्गज ने इसे RKO में बदल दिया। रैंडी का अंत में पलड़ा भारी रहा। रोमन रेंस और निक एल्डिस के बीच अनबन समय के साथ बढ़ती जा रही है। यह स्टोरीलाइन एंगल आने वाले समय में और भी बेहतर हो सकता है। देखना होगा कि निक किस तरह से ट्राइबल चीफ को जवाब देते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now