रॉ का नए साल में ये पहला एपिसोड होगा जिसमें कई सारे दिग्गजों की वापसी होगी जबकि कुछ धमाकेदार मैच देखने को मिलेंगे। सैथ रॉलिंस के कंधों पर रॉ की जिम्मेदारी है, जिसके लिए वो पूरा जोर लगा देंगे। पिछले हफ्ते जैसा की सभी ने देखा था कि कैसे सैथ रॉलिंस ने ट्रिपल एच और लैसनर को लताड़ा था, वहीं इस हफ्ते रॉलिंस का भयानक रुप देखने को मिल सकता है।
सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस भी वापसी करनी वाली हैं, जबकि हल्क होगन भी रॉ में दस्तक देने वाले हैं जबकि हाल ही में दिग्गज ऑकरलन का निधन हुआ था, होगन अपने पुराने दोस्त को श्रद्धांजलि देने आएंगे।
एक मंच पर होंगे ब्रॉक लैसनर और ब्रॉन स्ट्रोमैन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/a13dc-15468495350503-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/a13dc-15468495350503-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/a13dc-15468495350503-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/a13dc-15468495350503-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/a13dc-15468495350503-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/a13dc-15468495350503-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/a13dc-15468495350503-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/a13dc-15468495350503-800.jpg 1920w)
करीब तीन हफ्तों बाद ब्रॉक लैसनर और ब्रॉन स्ट्रोमैन का यूनिवर्सल टाइटल के लिए रॉयल रंबल में मुकाबला होना है। उससे पहले फैंस को इनका बिल्ड अप देखने को मिल जाएगा। ये पहले एलान हो चुका है कि लैसनर रॉ में आने वाले हैं, वहीं स्ट्रोमैन भी इस सैगमेंट पर दस्तक दे सकते हैं। कुछ वक्त पहले स्ट्रोमैन ने रिंग में आकर लैसनर के एडवोकेट का मजाक बनाया था। अब इस हफ्ते दोनों एक दूसरे का सामना कर सकते हैं।
Get WWE News in Hindi Here
इलायस और बैरन कॉर्बिन की स्टोरीलाइन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f775c-15468507625087-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f775c-15468507625087-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f775c-15468507625087-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f775c-15468507625087-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f775c-15468507625087-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f775c-15468507625087-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f775c-15468507625087-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/f775c-15468507625087-800.jpg 1920w)
बैरन कॉर्बिन जब से एक्टिंग जनरल मैनेजर के पद से हटे हैं, उनका फिउड किसी ना किसी के साथ चल रहा है। अब इलायस और कॉर्बिन की कहानी आगे बढ़ रही है, पिछले हफ्ते दोनों का बिल्ड अप हुआ था, ऐसे में इस हफ्ते एक बार फिर से दोनों रिंग में भिड़ते हुए दिख सकते हैं।
रॉ टैग टीम चैंपियनशिप के लिए लंबरजैक मैच
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/97fdd-15468510216466-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/97fdd-15468510216466-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/97fdd-15468510216466-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/97fdd-15468510216466-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/97fdd-15468510216466-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/97fdd-15468510216466-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/97fdd-15468510216466-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/97fdd-15468510216466-800.jpg 1920w)
बॉबी रुड और चैड गेबल इस वक्त रॉ के टैग टीम चैंपियन हैं और फैंस इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि WWE अब द रिवाइवल को भी पुश दे रहा है, जिसके लिए उन्हें पहले भी टाइटल मैच दिया गया अब उन्हें एक बार फिर से चांस मिल रहा है । ये लंबरजैक मुकाबला होगा जिसमें बाकी सुपरस्टार्स रिंग के साइड में खड़े होंगे और रिंग से बाहर गिरने वाले सुपरस्टार को वो पिटाना शुरु कर देंगे। देखना होगा कि इस लंबरजैक मैच में बाजी कौन अपने नाम करता है।
क्या करेंगे सैथ रॉलिंस?
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d699b-15468515094691-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d699b-15468515094691-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d699b-15468515094691-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d699b-15468515094691-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d699b-15468515094691-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d699b-15468515094691-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d699b-15468515094691-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/d699b-15468515094691-800.jpg 1920w)
पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस ने जिस तरह प्रोमो किया और ट्रिपल एच के साथ साथ लैसनर को लताड़ा जिससे साफ हो गया है कि पुराने वाले सैथ रॉलिंस अब वापस गए हैं। इस हफ्ते भी सैथ रॉलिंस अपनी भड़ास निकाल सकते हैं, या फिर यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए अपने आपको प्रबल दावेदार बोल सकते हैं। देखना होगा कि पिछले हफ्ते लैश्ले के खिलाफ मैच के बाद रॉलिंस बदला लेते हैं या फिर नया कदम बढ़ाते हैं।
जॉन सीना की रॉ में वापसी
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b4168-15468521881544-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b4168-15468521881544-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b4168-15468521881544-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b4168-15468521881544-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b4168-15468521881544-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b4168-15468521881544-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b4168-15468521881544-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b4168-15468521881544-800.jpg 1920w)
स्मैकडाउन के जरिए जॉन सीना ने WWE टीवी पर वापसी की है लेकिन नए साल की पहली रॉ में सीना आने वाले हैं। उम्मीद है कि वो किक ऑफ करेंगे। अगर ऐसा होता है तो एक बेहतरीन प्रोमो के लिए फैंस को तैयार रहना होगा। माना जा रहा है कि सीना के प्रोमो में कोई ना कोई सुपरस्टार दखल देगा और वो सीना उसका सामना करेंगे। सीना का रॉ में विरोधी कौन होगा ये देखना दिलचस्प होगा। आप रॉ की लाइव कमेंट्री के लिए सुबह 6:30 बजे से हमारे साथ जुड़ सकते हैं।