WWE Raw में हुई चौंकाने वाली चीज़ों को लेकर ट्विटर पर मचा बवाल, फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

WWE Raw के एपिसोड को लेकर फैंस की ढेरों प्रतिक्रियाएं आई
WWE Raw के एपिसोड को लेकर फैंस की ढेरों प्रतिक्रियाएं आई

WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी अच्छा रहा। इस एपिसोड में WWE ने कुछ बड़े मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया। पिछले हफ्ते के एपिसोड ने प्रभावित किया था और उसी तरह यह एपिसोड भी देखने लायक रहा। WWE ने पहले ही कई बड़े ऐलान कर दिए थे और इसी वजह से फैंस की उम्मीदें बढ़ गई थी।

इस एपिसोड का मेन इवेंट काफी धमाकेदार साबित हुआ। इसके अलावा विमेंस डिवीजन का टैग टीम मैच भी बढ़िया रहा। बॉबी लैश्ले के प्रोमो सैगमेंट ने सभी का ध्यान खींचा। इसके साथ ही King of the Ring और Queen's Crown प्रतियोगिता के मैचों का आयोजन भी किया गया। इस दौरान WWE ने कुछ जगहों पर फैंस को चौंकाया।

WWE ने इस एपिसोड को बढ़िया बनाने के लिए SmackDown सुपरस्टार्स का भी इस्तेमाल किया। द उसोज़, बैकी लिंच, साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर अभी SmackDown का हिस्सा हैं और WWE ने उन्हें रेड ब्रांड में इस्तेमाल किया। देखा जाए तो एपिसोड रोचक था और इसी वजह से शायद WWE को व्यूअरशिप के मामले में भी फायदा होगा।

WWE Raw को लेकर हर किसी की प्रतिक्रियाएं अलग रही। कुछ लोगों को एपिसोड पसंद आया वहीं कुछ निराश दिखाई दिए। इस एपिसोड में ढेरों चीज़ें हुई और फैंस ने अलग-अलग चीज़ों पर भी अपनी राय दी। खैर, इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करने वाले हैं।

WWE Raw के एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(जेवियर वुड्स बनाम रिकोशे धमाकेदार था।)

(हमें कोफी किंग्सटन बनाम जेवियर वुड्स चाहिए था।)

(आज Raw को 5 में से 4 अंक मिलेंगे।)

(मैं हमेशा रिकोशे के मुकाबलों का आनंद लेती हूँ।)

(क्लेमोर की मदद से मैकइंटायर ने बिग ई को धराशाई किया। यह एक सॉलिड शो था। कुछ लोगों को पसंद आया और कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। मैंने तो इसका आनंद लिया।)

(ड्रू मैकइंटायर और बिग ई ने जरूर Raw को बचाया है। इसके अलावा हर चीज़ सिर्फ ठीक थी।)

(आज Raw में सकारात्मक चीज़ों से कई ज्यादा नकारात्मक चीज़ें देखने को मिली।)

Quick Links

App download animated image Get the free App now