Roman Reigns, Brock Lesnar और Undertaker की वजह से WWE में 3 साल बाद छाई खुशी की लहर, Raw की रेटिंग में आया भारी उछाल

Pankaj
WWE Raw में फैंस को मिले बड़े सरप्राइज
WWE Raw में फैंस को मिले बड़े सरप्राइज

Raw: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। रेड ब्रांड की 30वीं सालगिरह इस बार मनाई गई। कुछ बड़े दिग्गज यहां नज़र आए। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने भी अपना जलवा दिखाया। फैंस को मेन इवेंट में जबरदस्त सरप्राइज मिला। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने लंबे समय बाद वापसी की। खैर इस हफ्ते व्यूअरशिप में भी बहुत उछाल देखने को मिला है।

23 जनवरी को हुए रेड ब्रांड के एपिसोड की व्यूअरशिप 2.344 मिलियन रही। बहुत लंबे समय बाद ये आंकड़ा देखने को मिला है। पिछले हफ्ते Raw की व्यूअरशिप 1.489 मिलियन थी। इस बार 44 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। अब आप यहां से अंदाजा लगा सकते हैं कि शो कितना शानदार रहा होगा। आपको बता दें 17 फरवरी, 2020 के बाद पहली बार रेड ब्रांड की व्यूअरशिप इतनी तगड़ी रही है। तीन साल बाद WWE के लिए बड़ी खबर सामने आई है।

पहले घंटे की व्यूअरशिप इस बार 2.635 मिलियन रही। दूसरे घंटे में ये आंकड़ा थोड़ा कम हो गया था। दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 2.373 मिलियन रही। तीसरे घंटे में भी ये आंकड़ा 2.024 मिलियन पहुंच गया। देखा जाए तो कंपनी के लिए पहला घंटा शानदार रहा।

WWE Raw में दिखा Roman Reigns का गुस्सा

शो की शुरूआत द ब्लडलाइन के सैगमेंट से हुई। फैंस को यहां "The Trial of Sami Zayn" सैगमेंट देखने को मिला। सैमी के ऊपर द ब्लडलाइन को धोखा देने का आरोप लगा। रोमन रेंस भी गुस्से में दिखे। इसके बाद उन्हें जे उसो ने डिफेंड किया। ये सैगमेंट बहुत ही शानदार रहा था।

द अंडरटेकर भी इस बार नज़र आए। अमेरिकन बैडएस के गीमिक में टेकर यहां पर आए। उनकी वापसी देखकर फैंस बहुत खुश हुए। शो में कुछ शानदार मुकाबले भी हुए। द उसोज़ और जजमेंट डे के बीच Raw टैग टीम चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिला। द उसोज़ ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। मेन इवेंट में ऑस्टिन थ्योरी और बॉबी लैश्ले के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। ये मैच बहुत ही जबरदस्त रहा। एक बार लगा था कि लैश्ले जीत जाएंगे लेकिन ब्रॉक लैसनर ने एंट्री कर तबाही मचा दी। लैसनर की वजह से लैश्ले को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now