SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस को लेकर WWE से हुई बहुत बड़ी गलती, ब्रॉक लैसनर का दिखा खतरनाक रूप

WWE SmackDown का एपिसोड रोचक रहा
WWE SmackDown का एपिसोड रोचक रहा

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी शानदार साबित हुआ। इस एपिसोड में कई बढ़िया मैच देखने को मिले और कुछ रोचक सैगमेंट्स भी बुक किए गए। इसी कारण यह एपिसोड अच्छा बना। एपिसोड में काफी सारे बड़े सुपरस्टार्स नजर आए। हालांकि, रोमन रेंस की कमी इस एपिसोड में साफ तौर पर खली।

ब्लू ब्रांड का यह एपिसोड हमेशा की तरह रोचक रहा। हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह SmackDown के एपिसोड में कुछ जगहों पर WWE ने फैंस को खुश किया वहीं कुछ मौकों पर उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE SmackDown की अच्छी बात: ब्रॉक लैसनर और सैमी जेन का सैगमेंट

ब्रॉक लैसनर और सैमी जेन का सैगमेंट धमाकेदार रहा। हर कोई इसके बारे में बात कर रहा था। दरअसल, शो की शुरुआत सैमी ने की और वो एक व्हीलचेयर पर आए थे। उन्होंने यहां ब्रॉक लैसनर द्वारा हुए हमले के बारे में बात की। बाद में पॉल हेमन वहां आए। सैमी जेन ने बताया कि रोमन रेंस SmackDown में नहीं हैं और इसी कारण पॉल हेमन को बचाने वाला कोई नहीं है।

इतनी देर में ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की। उन्होंने सैमी जेन से अच्छी तरह बात की और उनके बीच काफी मजेदार चर्चा देखने को मिली। बाद में ब्रॉक लैसनर और सैमी जेन दोस्त बन गए और लैसनर अपने साथ जेन को लेकर जा रहे थे। हालांकि, पॉल हेमन ने उन्हें रोका और फिर उन्होंने लैसनर को भड़काया।

इसके बाद द बीस्ट को रोक पाना मुश्किल हो गया। उन्होंने सैमी जेन के दोनों साथियों की बुरी हालत कर दी। इसके बाद उन्होंने जेन को भी निशाना बनाया। देखा जाए तो ब्रॉक लैसनर ने SmackDown में अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया और इसी कारण उनका यह सैगमेंट काफी खास बन पाया।

1- बुरी बात: रोमन रेंस का SmackDown में नहीं होना

SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस दिखाई नहीं दिए। पॉल हेमन ने बताया कि वो अभी एक वैकेशन पर हैं। WWE ने अगले हफ्ते उनकी वापसी का ऐलान कर दिया है। रोमन रेंस को SmackDown का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जाता है और उनकी वजह से ही ज्यादातर फैंस SmackDown देखना पसंद करते हैं।

उनकी वजह से WWE को व्यूअरशिप के मामले में भी फायदा होता है। हालांकि, इस हफ्ते वो SmackDown में दिखाई नहीं दिए और यह सही मायने में एक खराब चीज़ है। SmackDown का एपिसोड अच्छा था लेकिन अगर इसमें रोमन भी होते तो यह शो और भी ज्यादा बढ़िया बनता।

2- अच्छी बात: जाया ली का शानदार डेब्यू

कई हफ्तों से जाया ली के डेब्यू को हाइप किया जा रहा था। SmackDown के एपिसोड में उनकी वापसी देखने को मिली। सोन्या डेविल और नेओमी के बीच मैच हुआ था। इस मैच में एक समय आया जब सोन्या डेविल, शायना बैजलर और नटालिया मिलकर नेओमी पर बुरी तरह हमला करने वाली थीं।

इस बीच अचानक से एक थीम सॉन्ग बजा और जाया ली की एंट्री हुई। उनकी एंट्री काफी शानदार साबित हुई और कई लोगों ने इसकी चर्चा की। उन्होंने यहां आकर नेओमी की मदद की और उन्हें हील स्टार्स से बचाया। ली के डेब्यू का फैंस इंतजार कर रहे थे और उनकी वापसी ने ढेरों प्रशंसकों को आकर्षित किया है।

2- बुरी बात: टैग टीम चैंपियंस की हार

SmackDown के मेन इवेंट में एक धमाकेदार टैग टीम मैच देखने को मिला था। दरअसल, यह मुकाबला द उसोज़, न्यू डे और RK-Bro के बीच था। तीनों ही टीमों ने मिलकर मैच को अच्छा बनाया। हालांकि, इस मुकाबले के अंत में WWE ने एक गलत निर्णय लिया और इसी कारण कई प्रशंसक निराश दिखाई दिए।

इस मैच में न्यू डे को जीत मिली। उन्होंने यहां Raw टैग टीम चैंपियंस रैंडी ऑर्टन और रिडल को कमजोर दिखाया। साथ ही Smackdown टैग टीम चैंपियंस द उसोज़ को भी खराब बुकिंग मिली। WWE ने दोनों ब्रांड्स के चैंपियंस को कमजोर दिखाया और यह सबसे ज्यादा खराब चीज़ रही।

Quick Links

App download animated image Get the free App now