WWE SmackDown में हुए ड्राफ्ट को लेकर मचा बवाल, ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

WWE SmackDown के एपिसोड में ड्राफ्ट देखने को मिला था
WWE SmackDown के एपिसोड में ड्राफ्ट देखने को मिला था

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। इस एपिसोड में ड्राफ्ट का आयोजन देखने को भी मिला था। साथ ही कुछ बढ़िया मैच और सैगमेंट्स भी बुक किये गए थे। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) भी नजर आए थे। कहा जा सकता है कि WWE ने इस एपिसोड को खास बनाया।

फैंस के बीच भी यह एपिसोड चर्चा का विषय रहा। हर एक प्रशंसक की ड्राफ्ट को लेकर अलग प्रतिक्रया रही। कुछ लोगों को ड्राफ्ट पसंद आया वहीं कई फैंस थोड़े निराश दिखाई दिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के खास एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करने वाले हैं।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(SmackDown आज शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार रहा। एक भी मौके पर शो धीमा नहीं हुआ या कोई खराब सैगमेंट देखने को नहीं मिला। ड्राफ्ट सस्पेंस से भरा रहा और यह चीज़ मनोरंजक भी थी। अब से ऐसे शो देखने को मिलेंगे जिसे 10 में से 10 नंबर दिए जाएंगे।)

(अगर ड्राफ्ट सही तरह से चलता तो हम फोर हॉर्सविमेन को SmackDown पर साथ देख सकते थे। शार्लेट फ्लेयर, बैकी लिंच, साशा बैंक्स और बेली आसानी से फ्राइडे नाईट्स पर राज कर सकती थीं।)

(अब बियांका ब्लेयर Raw पर आ गई हैं तो मुझे लगता कि वो मंडे को नजर आने वाली हैं और वो शार्लेट से बदला लेंगी।)

(अभी के लिए चारों हॉर्सविमेन एक ही ब्रांड पर है और वो SmackDown है।)

(उन्होंने बैकी और शार्लेट के बीच यह एंगल बुक किया क्योंकि बैकी जरूर Raw पर ड्राफ्ट होने वाली है और ऐज भी वहीं हैं तो सैथ रॉलिंस भी संभावित रूप से वहीं जा रहे हैं।)

(मैं अंदाजा लगा रहा हूँ कि साशा और बैकी Raw में जा रही हैं और एलेक्सा SmackDown में जाने वाली हैं।)

(SmackDown में ड्राफ्ट करके जैफ हार्डी को बचा लिया गया। इस ड्राफ्ट में SmackDown काफी आगे रहा। Raw ने पूरे शो में खराब तरीके से चुनाव किये।)

(मैं बियांका ब्लेयर को SmackDown पर रहते हुए देखना चाहता था।)

Quick Links

App download animated image Get the free App now