WWE SmackDown में चैंपियन और दिग्गज के जबरदस्त सैगमेंट से फैंस हुए खुश, सोशल मीडिया पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा
WWE SmackDown का एपिसोड खास रहा

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते के एपिसोड में कई शानदार चीज़ें देखने को मिली। WWE का अगला एपिसोड बैकलैश फ्रांस (Backlash France 2024) रहने वाला है और इसके लिए जबरदस्त तरीके से हाइप बनाई गई। सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों ने फ्रांस के फैंस की जमकर तारीफ की। फ्रेंच क्राउड सही मायने में काफी लाउड था और उनकी वजह से एक तरह से SmackDown का यह एपिसोड रोचक बन पाया।

कई सारे प्रशंसकों को कोडी रोड्स और एजे स्टाइल्स का सैगमेंट भी बहुत पसंद आया। इसकी मुख्य रूप से सभी के बीच चर्चा देखने को मिली। इसके अलावा शो की शुरुआत में हुए विमेंस डिवीजन के मैच की भी जमकर प्रशंसा हुई। टैग टीम टाइटल मैच भी देखने लायक साबित हुआ। WWE ने SmackDown को सही मायने में बेहतरीन बनाया। Backlash का सभी अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालने वाले हैं।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(SmackDown के एपिसोड को 30 मिनट पहले देखकर खत्म किया। लायन का क्राउड काफी शानदार था। पेपर पर जबरदस्त दिखने वाले कार्ड के बावजूद Backlash अकेले दम पर जबरदस्त वातावरण के कारण खास बनने की राह पर है।)

(एजे स्टाइल्स और कोडी रोड्स के बीच सैगमेंट सही मायने में अच्छा रहा। मुझे समझ नहीं आता कि कई सारे लोगों को स्टाइल्स का नया थीम सॉन्ग पसंद क्यों नहीं आता, यह काफी बढ़िया है।)

(ए-टाउन डाउन अंडर और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के बीच काफी बढ़िया टैग टीम टाइटल मैच देखने को मिला। मैं यह नहीं कह सकता कि ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर को टाइटल रिटेन करते हुए देखकर मैं सरप्राइज हूं लेकिन मुझे ऐसा लगने लगा था कि स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स चैंपियन बनने वाले हैं।)

(SmackDown की शुरुआत करने के लिए काफी अच्छा टैग टीम मैच देखने को मिला। क्राउड काफी शानदार है।)

(फ्रेंच क्राउड काफी बढ़िया है। वो रेसलर्स के प्रोमो खराब कर रहे हैं। कोडी रोड्स पूरी तरह ध्यान भी नहीं दे पा रह थे। यह चीज़ शानदार थी।)

(WWE SmackDown का FOX पर फ्रांस का एपिसोड अच्छा रहा। WWE Backlash बढ़िया रहने वाला है।)

Quick Links

App download animated image Get the free App now