WWE SmackDown में मौजूद सभी Superstars की पूरी लिस्ट: Roman Reigns, Gunther समेत कई दिग्गज शामिल

Ujjaval
WWE SmackDown में कुछ टॉप स्टार्स हैं
WWE SmackDown में कुछ टॉप स्टार्स हैं

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) असल में कंपनी के सबसे अहम ब्रांड में से है। 1999 में पहली बार SmackDown शो का आयोजन हुआ था और इसके बाद से यह धीरे-धीरे WWE प्रोग्रामिंग का एक अहम हिस्सा बन गया। SmackDown का रोस्टर पूरी तरह अलग है। पहले Raw को टॉप ब्रांड माना जाता था।

अब SmackDown को भी उसी स्तर के शो के रूप में देखा जाता है। कई सारे दिग्गज सुपरस्टार्स को SmackDown ब्रांड में काम करने से शानदार सफलता मिली है। WWE में लगातार रोस्टर्स में बदलाव देखने को मिलते हैं। कई सारे सुपरस्टार्स कंपनी छोड़ देते हैं, वहीं कुछ दूसरे ब्रांड में चले जाते हैं। साथ ही कई नए रेसलर्स को ब्रांड में शामिल किया जाता है।

SmackDown में पिछले कुछ महीनों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। ब्लू ब्रांड पहले से काफी ज्यादा बेहतर नज़र आ रहा है। शो में एक शानदार स्थिरता आई है और 2023 में SmackDown एक नई शुरुआत करना चाहेगा। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के वर्तमान रोस्टर में मौजूद सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट पर नज़र डालने वाले हैं।


SmackDown के मौजूदा चैंपियंस

WWE यूनिवर्सल चैंपियन: रोमन रेंस

WWE SmackDown विमेंस चैंपियन: शार्लेट फ्लेयर

WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन: गुंथर

WWE SmackDown टैग टीम चैंपियंस: द उसोज़


WWE SmackDown में मौजूद सभी सुपरस्टार्स की पूरी लिस्ट

WWE SmackDown में मौजूद सभी मेंस सिंगल्स सुपरस्टार्स

ब्रॉन स्ट्रोमैन, ब्रे वायट, ड्रू गुलक, ड्रू मैकइंटायर, गुंथर, जिंदर महल, कैरियन क्रॉस, एलए नाइट, मैडकैप मॉस, रे मिस्टीरियो, रिक बूग्स, रिकोशे, रिज हॉलैंड, रोमन रेंस, सैमी ज़ेन, सैंटोस इस्कोबर, शैंकी, शेमस, शिंस्के नाकामुरा, सोलो सिकोआ और पॉल हेमन


WWE SmackDown में मौजूद सभी विमेंस सुपरस्टार्स

आलिया, शार्लेट फ्लेयर, एमा, लेसी एवंस, लिव मॉर्गन, नेओमी, नटालिया, राकेल रॉड्रिगेज़, रोंडा राउजी, स्कार्लेट, शेना बैज़लर, सोन्या डेविल, शॉट्ज़ी, टेगन नॉक्स और ज़ाया ली


WWE SmackDown में मौजूद सभी टैग टीम जोड़ियां/फैक्शन्स

टैग टीम: लोस लोथारियस (एंजल गार्ज़ा और हम्बर्टो कारिलो), वाइकिंग रेडर्स (एरिक, ईवार और वैलहाला), द न्यू डे (बिग ई, ज़ेवियर वुड्स और कोफी किंग्सटन)

फैक्शन: Hit Row (अशांटे एडोनिस, टॉप डोला और बी-फैब), ब्रॉलिंग ब्रूट्स (शेमस, बुच और रिज हॉलैंड), लिगाडो डेल फैंटासमा (सैंटोस इस्कोबर, क्रूज डेल टोरो, जोएक्विन वाइल्ड और ज़ेलिना वेगा), इम्पीरियम (गुंथर, जियोवानी विंची और लुडविग काइजर), द ब्लडलाइन (रोमन रेंस, सोलो सिकोआ, सैमी ज़ेन, जे उसो और जिमी उसो), मैक्सिमम मेल मॉडल्स (मासे, मानसूर और मैक्सिन डुप्री)


WWE SmackDown की कमेंट्री टीम

माइकल कोल और वेड बैरेट


WWE ने SmackDown ब्रांड में बड़े बदलाव किए हैं। कई सारे नए सुपरस्टार्स को शो में जोड़ा गया है। पहले के मुकाबले रोस्टर अब ज्यादा बेहतर हो गया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now