WWE SmackDown में Roman Reigns और LA Knight का अनोखा कारनामा, जानिए इन दोनों ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

..
WWE मेगास्टार रोमन रेंस और एलए नाइट
WWE SmackDown में आमने-सामने आए थे Roman Reigns और LA Knight

/oman Reigns: WWE में पिछले हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) की लंबे समय बाद वापसी हुई और एलए नाइट (LA Knight) के साथ उनकी दुश्मनी की शुरुआत भी देखने को मिली थी। जल्द ही दोनों के बीच मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है और इस बीच दोनों का बड़ा कारनामा देखने को मिला है।

रोमन रेंस और एलए नाइट के सैगमेंट की कुछ हाइलाइट्स WWE ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड की थी। इस वीडियो में कुछ ही घंटों में कई मिलियंस में व्यूज़ आ चुके हैं। ऐसा ज्यादातर नहीं होता है कि वीकली शो से अपलोड की गई किसी हाइलाइट को इतनी जल्दी मिलियंस में देखा जाता हो, केवल प्रमुख ब्लडलाइन सैगमेंट को ही फैंस इतना पसंद कर रहे हैं। एलए नाइट इस समय कंपनी के सबसे ज्यादा पॉपुलर स्टार हैं। एरीना में फैंस उनके लिए सबसे ज्यादा चीयर करते हुए दिखते हैं।

पिछले हफ्ते हुए SmackDown सीजन प्रीमियर में रोमन रेंस SummerSlam 2023 के बाद हुए SmackDown के बाद पहली बार दिखे थे। शो की शुरुआत जॉन सीना ने की थी, जिन्हें द ब्लडलाइन ने कंफ्रंट किया था। सीना ने मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को एक्नॉलेज किया और माना कि उन्हें टाइटल शॉट नहीं मिलना चाहिए।

सीना ने आगे कहा कि कोई और भी है जो रोमन रेंस की चैंपियनशिप के लिए उपयुक्त हैं। तभी एलए नाइट की शानदार एंट्री देखने को मिली, जिस पर फैंस का रिएक्शन देखने लायक था। नाइट ने रोमन को चेतावनी देते हुए कहा कि वो उनकी चैंपियनशिप के लिए आए हैं लेकिन फिर वो जिमी उसो के द्वारा पीछे से किए गए हमले का शिकार हो गए थे। मेन इवेंट में नाइट ने सोलो सिकोआ को मात दी। शो खत्म होने से थोड़ी देर पहले ट्राइबल चीफ ने नाइट को स्पीयर मारा था।

WWE लाइव इवेंट में LA Knight ने किया The Bloodline पर हमला

Kansas City में सैमी ज़ेन के खिलाफ रोमन रेंस ने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। मैच के बाद जिमी और सोलो ने सैमी पर हमला किया लेकिन जल्द ही एलए नाइट उन्हें बचाने के लिए आ गए थे। नाइट ने रिंग में आकर सभी पर हमला कर दिया था। नाइट ने ब्लडलाइन के तीनों सदस्यों पर BFT मूव लगाया था।

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now