WWE के मौजूदा चैंपियन ने Roman Reigns पर साधा निशाना, पार्ट-टाइम चैंपियन को लेकर की चौंकाने वाली बात

जानिए WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर क्या कहा गया?
जानिए WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेकर क्या कहा गया?

Austin Theory: WWE टैग टीम चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) ने इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने रेंस पर तंज कसते हुए कहा कि वो पार्ट-टाइम चैंपियन नहीं हैं।

WrestleMania XL में ऑस्टिन थ्योरी ने ग्रेसन वॉलर के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। Backlash France 2024 से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में उन्होंने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया।

Backlash France से पहले 3-W Wrestling को थ्योरी ने अपना इंटरव्यू दिया। उनसे पूछा गया कि क्या वो पार्ट-टाइम चैंपियन हैं। उन्होंने इनकार किया और रोमन रेंस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वो "island of part-time" पर नहीं थे। जाहिर तौर पर उन्होंने यहां पर ट्राइबल चीफ के "island of relevancy" का जिक्र किया। ऑस्टिन ने कहा,

मैं पार्ट-टाइम चैंपियन नहीं हूं। मैं एक फुल-टाइम चैंपियन हूं। मैं ब्लू ब्रांड में हमेशा रहता हूं और आप इस बात को अच्छे से जानते हैं। मैं व्हील और फॉर्च्यून पर हो सकता हूं। मैं न्यूज में हो सकता हूं। चैंपियन के रूप में मुझे बहुत चीजें मिलीं। लेकिन यहां कोई पार्ट-टाइम चैंपियन नहीं है। मैं "island of part-time" पर नहीं हूं। या जो कुछ भी कहा जाता है उस द्वीप पर नहीं हूं।

youtube-cover

आप सभी को पता है कि रोमन रेंस ने पिछले कुछ साल पार्ट-टाइम शेड्यूल के तौर पर काम किया। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। साल में उन्होंने अपने टाइटल को कुछ ही बार डिफेंड किया। साल 2023 में उन्होंने अपने टाइटल को सिर्फ पांच बार डिफेंड किया था।

WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस को मिली थी हार

साल 2024 में रोमन रेंस ने अपने टाइटल को Royal Rumble में डिफेंड किया था। इसके बाद WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ उन्हें टाइटल हारना पड़ा था। मेनिया में हार के बाद रेंस ब्रेक पर चले गए हैं। ब्लू ब्रांड में सोलो सिकोआ इस समय द ब्लडलाइन को आगे बढ़ा रहे हैं। रेंस की वापसी को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। SummerSlam 2024 से पहले शायद वो वापसी कर लेंगे। इस बारे में बहुत जल्द कोई ना कोई अपडेट सामने आएगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now