WWE SummerSlam 2023: 3 सबसे बड़े धोखे जो समरस्लैम में देखने को मिल सकते हैं

Ujjaval
WWE SummerSlam में कुछ बड़ी चीज़ें हो सकती हैं
WWE SummerSlam में कुछ बड़ी चीज़ें हो सकती हैं

SummerSlam 2023: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) के आयोजन में अब कम समय बचा है। इस शो के लिए फैंस उत्साहित नज़र आ रहे हैं क्योंकि कंपनी ने कई बड़े मुकाबलों का ऐलान किया है। रोमन रेंस (Roman Reigns), ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar), लोगन पॉल (Logan Paul) समेत कई बड़े स्टार्स शो का हिस्सा हैं।

SummerSlam 2023 जरूर फैंस के लिए खास बनेगा। हालांकि, अगर उन्हें इसे चर्चा का विषय बनाना है, तो शो में कुछ धोखे बुक करने होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 सबसे बड़े धोखे के बारे में बात करेंगे, जो SummerSlam 2023 में देखने को मिल सकते हैं।

3- WWE SummerSlam 2023 में Solo Sikoa का Roman Reigns को धोखा देना

रोमन रेंस को 2023 में कई बार धोखे मिले हैं। सैमी ज़ेन, जिमी और जे उसो तीनों एक-एक करके रोमन रेंस के खिलाफ हुए हैं। रेंस के साथ अब सिर्फ सोलो सिकोआ और पॉल हेमन मौजूद हैं। सिकोआ के साथ रेंस की थोड़ी अनबन के संकेत मिले हैं। सोलो अगला ट्राइबल चीफ बनना चाहते हैं और यह चीज़ उनके बर्ताव से साफ नज़र आती है।

सोलो सिकोआ ने अपने सगे भाइयों के खिलाफ जाकर रोमन का साथ दिया है। हालांकि, SummerSlam 2023 में वो चौंकाने वाला फैसला ले सकते हैं। सिकोआ, रेंस के खिलाफ जाकर जे उसो का साथ दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह SummerSlam ही नहीं बल्कि साल 2023 का सबसे बड़ा धोखा होगा।

2- डेमियन प्रीस्ट, फिन बैलर को धोखा दे सकते हैं

फिन बैलर SummerSlam 2023 में सैथ रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले हैं। डेमियन प्रीस्ट के पास Money in the Bank है और उन्होंने पिछले कुछ समय में कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करने के अलग-अलग संकेत दिए हैं। बैलर के साथ उनकी थोड़ी अनबन भी देखने को मिली है।

इन सभी चीज़ों के बावजूद भी दोनों अभी साथ काम कर रहे हैं। फिन बैलर अगर सैथ रॉलिंस को हराकर चैंपियन बनते हैं, तो डेमियन सभी को चौंकाते हुए बैलर को धोखा दे सकते हैं। वो इसी के साथ अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके चैंपियन बन सकते हैं। यहां से जजमेंट डे फैक्शन में बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

1- जिमी उसो का वापसी करके जे उसो को धोखा देना

जिमी उसो अभी चोटिल हैं। दरअसल, कुछ हफ्तों पहले रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के जानलेवा हमले से जिमी को चोट आई थी और वो इसी कारण एक्शन से दूर हैं। कई फैंस का मानना है कि जिमी उसो का SummerSlam 2023 में रिटर्न हो सकता है। फैंस को उम्मीद होगी कि वो जे का साथ देकर रोमन की हालत खराब करने की कोशिश करेंगे।

रोमन रेंस ने पिछले कुछ समय में जिमी उसो के चोटिल होने का कारण जे उसो को बताया है। साथ ही रेंस ने यह भी कहा कि जे के कारण जिमी को उतनी सफलता नहीं मिली है। इन सभी चीज़ों से जिमी उसो पर थोड़ा फर्क पड़ा होगा और वो गुस्से में आकर जे को धोखा देते हुए दोबारा ब्लडलाइन में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद अगर रोमन ब्रेक पर जाते हैं, तो जे और जिमी उसो के बीच कई महीनों तक तगड़ी स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now