Roman Reigns को मिलेगा धोखा?- 3 तरीके जिनसे WWE SummerSlam 2023 का अंत हो सकता है

WWE फैंस को SummerSlam में कई बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं
WWE फैंस को SummerSlam में कई बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं

WWE SummerSlam 2023: WWE के साल के दूसरे सबसे बड़े इवेंट समरस्लैम 2023 (SummerSlam 2023) में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए अभी तक WWE ने 8 मैचों का ऐलान कर दिया है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) इस शो के मेन इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं।

SummerSlam 2023 में फैंस को हमेशा ही बड़े सरप्राइज देखने को मिलते हैं। ऐसे में इस बार भी फैंस किसी बड़े स्टार का रिटर्न या किसी बड़े धोखे की उम्मीद कर रहे हैं। 2022 में WWE ने SummerSlam को बेहद हाई नोट पर क्लोज किया था। इस बार भी WWE कुछ ऐसा ही करना चाहेगा। आइये जानते हैं कि WWE किस तरह समर की सबसे बड़ी पार्टी का अंत कर सकता है

#3 सोलो सिकोआ और पॉल हेमन दे सकते हैं WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को धोखा

रोमन रेंस की वजह से द ब्लडलाइन ग्रुप पूरी तरह से टूट गया है। जिमी उसो, जे उसो और सैमी जे़न इस ग्रुप से अलग हो गए हैं। इस समय द ब्लडलाइन में सिर्फ रोमन रेंस के अलावा पॉल हेमन और सोलो सिकोआ ही बचे हैं। WWE ने लगातार इस बात को लेकर टीज़ किया है कि सोलो सिकोआ, रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं।

ऐसे में WWE इस सैगमेंट को SummerSlam के अंत में बुक कर सकता है। इसमें पॉल हेमन भी रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं और वो सोलो सिकोआ के मैनेजर बन सकते हैं। इस धोखे के बाद रोमन रेंस बेबीफेस कैरेक्टर में नज़र आ सकते हैं और फैंस को बहुत रोमांचक स्टोरीलाइन देखने को भी मिल सकती हैं।

#2 रैंडी ऑर्टन कर सकते हैं वापसी

पूर्व WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन करीब एक साल से लाइव टीवी से दूर हैं। फैंस उनके रिटर्न का इंतजार कर रहे हैं। वो अभी भी WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। ऐसे में WWE उनके रिटर्न को ग्रैंड तरह से प्लान कर सकती है। वो SummerSlam के मेन इवेंट के बाद वापसी कर सकते हैं।

द ब्लडलाइन के अटैक के बाद से ही रैंडी ऑर्टन इन रिंग एक्शन से दूर हो गए थे। ऐसे में वो वापस आने के बाद एक बार फिर से द ब्लडलाइन के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं। वो रोमन रेंस को भी टाइटल मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं।

#1 द रॉक कर सकते हैं वापसी

फैंस रोमन रेंस और द रॉक को एक दूसरे के खिलाफ रिंग में देखना चाहते हैं। इस ड्रीम मैच का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इन दोनों ही स्टार्स ने कभी एक-दूसरे का सामना रिंग में नहीं किया है। हालांकि WWE लगातार इन स्टार्स के मैच को लेकर हिंट देती रहती है।

हाल के समय ग्रेसन वॉलर लगातार अपने प्रोमो में द रॉक पर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में द रॉक SummerSlam में वापसी कर सकते हैं और ग्रेसन वॉलर को सबक सिखा सकते हैं। इसके बाद वो रोमन रेंस के साथ अगले साल WrestleMania 40 के लिए मैच सेट अप कर सकते हैं। ऐसा होता है तो यह साल का सबसे यादगार पल बन जाएगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now