WWE SummerSlam में Roman Reigns की बादशाहत बरकरार, 59 हजार फैंस के सामने भाई ने भाई को धोखा देकर मचाई तबाही

Pankaj
WWE SummerSlam 2023 के मेन इवेंट में आया मजा
WWE SummerSlam 2023 के मेन इवेंट में आया मजा

Roman Reigns: WWE SummerSlam 2023 के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच हुआ। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। इस मैच में रेंस ने जीत हासिल की लेकिन चौंकाने वाला अंत भी देखने को मिला।

मैच की शुरूआत बहुत धीमी रही लेकिन दोनों ने बाद में रफ्तार पकड़ी। दोनों ने एक-दूसरे पर तगड़े मूव्स लगाए। कैंडो स्टिक और चेयर्स ने भी रेंस और जे ने एक दूसरे पर अटैक किया। टेबल्स के ऊपर भी रिंगसाइड में दोनों ने बवाल मचाया।

जे उसो ने कई बार रेंस को पिन किया लेकिन सफलता नहीं मिली। रेंस ने भी सुपरमैन पंच और स्पीयर की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। दोनों लड़ते-लड़ते फैंस के बीच भी गए। वहां पर सोलो सिकोआ ने मैच में दखलअंदाजी की और जे उसो के ऊपर अपने मूव लगाए। तब लगा था कि जे का काम खत्म हो जाएगा। रिंग के अंदर फिर बवाल देखने को मिला। जे को रेंस स्पीयर लगाने वाले थे और वहींं सिकोआ भी समोअन स्पाइक लगाने वाले थे, जे ने चतुराई दिखाई और रेंस का स्पीयर सिकोआ को लग गया।

इसका पूरा फायदा जे उसो ने उठाया। उन्होंने दोनों के ऊपर चेयर से खूब हमला किया। इसके बाद उन्होंने रेंस के मिड सेक्शन पर भी चेयर से मारा। इस बीच रिंग के बाहर सोलो ने जे के ऊपर सुपर किक लगा दी। यहां पर रेंस और सिकोआ के बीच बहस हुई और इसका फायदा जे ने उठाया। उन्होंने बैरिकेड पर रेंस को स्पीयर दे दिया।

जे ने बाद में कमेंट्री टेबल के ऊपर सोलो को स्पलैश लगा दिया। इसके बाद जे ने रिंग में पहले रेंस को स्पीयर लगाया और फिर स्पलैश लगा दिया। उन्होंने रेंस को पिन किया लेकिन जिमी उसो ने सभी को सरप्राइज देते हुए उन्हें रिंग के बाहर खींच लिया। कुछ देर रूकने के बाद जिमी ने जे को सुपरकिक भी मार दी। जिमी ने जे को रिंग के अंदर डाल दिया। इसका पूरा फायदा रेंस ने उठाया। उन्होंने टेबल पर जे को स्पीयर देकर पिन किया और अपने टाइटल को रिटेन कर लिया।

क्या WWE रिंग में अब रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की राइवलरी शुरू होगी?

खैर रेंस को एक बार फिर क्लीन जीत नहीं मिली। सोलो सिकोआ और जिमी उसो ने उनकी मदद की। सबसे बड़ी बात है कि उनका टाइटल रन अभी भी जारी है। हालांकि यहां से कई चीजें अब आगे की तरफ दिख रही है। रोमन और सिकोआ के बीच भी बवाल देखने को मिल सकता है। वहीं जिमी और जे उसो के बीच तो अब नई स्टोरीलाइन शुरू होगी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now