WWE Money in the Bank में वापसी नहीं करने के बाद निराश फैंस का पूर्व चैंपियन ने बनाया मजाक, किया शानदार ट्वीट

Ujjaval
WWE सुपरस्टार बेली ने फैंस को किया ट्रोल
WWE सुपरस्टार बेली ने फैंस को किया ट्रोल

Bayley: WWE सुपरस्टार बेली (Bayley) ने हाल ही में एक ट्वीट करते हुए फैंस का मजाक बनाने की कोशिश की है। दरअसल, कई लोगों को लग रहा था कि बेली मनी इन द बैंक (Money in the Bank) इवेंट में वापसी करेंगी लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। इसी वजह से ढेरों फैंस थोड़े निराश नजर आ रहे थे। अब बेली ने उन फैंस का एक तरह से मजाक बनाने की कोशिश की है.

पूर्व विमेंस चैंपियन काफी समय से WWE में नजर नहीं आई हैं। दरअसल, उन्होंने अपना अंतिम मैच जून 2021 में लड़ा था। फैंस काफी समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें WWE टीवी पर बहुत मिस किया जाता है। बेली ने WWE को थंडरडोम एरा में संभाला था और वो उस समय कंपनी की टॉप स्टार बन गई थीं।

बाद में भी उन्होंने लगातार हील के रूप में शानदार काम किया। हालांकि, Money in the Bank 2021 में बेली का मुकाबला बियांका ब्लेयर से होने वाला था। वो SmackDown के एक एपिसोड में मिक्स्ड टैग टीम मैच लड़ते हुए चोटिल हो गई थीं। उनकी चोट काफी गहरी थी और इसी वजह से 9 महीने तक उनके एक्शन से दूर रहने की खबर आई थी।

उन्हें WWE से बाहर रहते हुए एक साल से भी ज्यादा हो गया है और अभी तक उनका रिटर्न नहीं हुआ है। इसी वजह से फैंस उनके रिटर्न का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्चों के कैरेक्टर Waldo की फोटो पोस्ट की। इस कैरेक्टर को अमूमन "Where's Waldo?" नाम की बुक में देखा जाता है जहां बच्चों को भीड़ वाली फोटोज में एक कैरेक्टर को ढूँढना होता है। उन्होंने यहां फैन का मजाक बनाते हुए इशारों-इशारों में कहा है कि फैन उन्हें ढूंढ नहीं पाए।

यह रहा बेली का ट्वीट:.

WWE में वापसी की तैयारी कर रही हैं बेली

Fightful के शॉन रॉस सैप के अनुसार बेली अपनी वापसी की तैयारी कर रही हैं लेकिन इस बात की खबरें कभी सामने नहीं आई थी कि वो Money in the Bank में रिटर्न करेंगी। उम्मीद है कि जल्द ही बेली की वापसी देखने को मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now