WWE के बड़े इवेंट में दिखा मेगास्टार का जलवा और Roman Reigns के भाई को चटाई धूल, जूनियर ट्राइबल चीफ पर भी साधा निशाना

..
WWE Crown Jewel 2023 में होगा बड़ा मुकाबला
WWE Live Event में दिखा मेगास्टार का जलवा

WWE: मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) और एलए नाइट (LA Knight) की दुश्मनी हर दिन गहराती जा रही है। एलए नाइट, हेड ऑफ द टेबल और उनके भाइयों पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। हालिया लाइव इवेंट में नाइट ने रोमन और उनके साथियों को चेतावनी दी थी।

हाल ही में WWE ने लंदन में एक लाइव शो आयोजित किया गया था, जिसमें कई टॉप स्टार्स को बुक किया गया था। शो के मेन इवेंट में एलए नाइट और सोलो सिकोआ के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ था। मैच के अंत में नाइट ने सिकोआ को टेबल पर पटकते हुए अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करके जीत हासिल की थी। यह मैच टीवी पर नहीं दिखाया गया था।

रोमन रेंस के भाई को धूल चटाने के बाद एलए नाइट ने एक बेहतरीन प्रोमो दिया। नाइट ने जिमी उसो पर निशाना साधते हुए उन्हें पिछले हफ्ते SmackDown में मिली हार की याद दिलाई थी। नाइट ने कहा कि उन्होंने सोलो और जिमी को रिंग के अंदर सबक सिखा दिया है। उन्होंने कहा,

"पहले मैं तुमसे बात कर लूं! मैने जूनियर ट्राइबल चीफ जिमी उसो को सबक सिखा दिया है। आज सोलो को मैंने टेबल पर पटक दिया है, जो अपने आप को स्ट्रीट चैंपियन कहते थे। अब क्या हुआ स्ट्रीट का? तुम मेरी स्ट्रीट के चैंपियन नहीं हो। बिल्कुल भी नहीं।"

WWE Crown Jewel 2023 से पहले LA Knight ने किया बड़ा दावा

40 साल के एलए नाइट WWE Crown Jewel 2023 में अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लड़ने जा रहे हैं। 4 नवंबर को होने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। लंदन में हुए लाइव इवेंट में एलए नाइट आगामी चैंपियनशिप मैच के लिए बहुत उत्साहित नज़र आए थे। उन्होंने शो में फैंस से रोमन रेंस को हराने का बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा:

"मात्र 6 दिनों के अंदर Crown Jewel 2023 में मैं WWE के सबसे बड़े टाइटल के साथ दिखूंगा। ट्राइबल चीफ एक एरा के अंत और ब्लडलाइन के खात्मे की शुरुआत होगी। यह एलए नाइट के एरा की शुरुआत होगी।"

Quick Links

App download animated image Get the free App now