WWE में 1316 दिन तक चैंपियन रहने वाले Roman Reigns की साल 2024 तक की कुल सैलरी, कमाई और संपत्ति, जानकर उड़ जाएंगे होश

जानिए WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के बारे में बड़ी बातें?
जानिए WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के बारे में बड़ी बातें?

Roman Reigns Net Worth: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) सबसे फेमस नामों में से एक हैं। पिछले एक दशक में उन्होंने जो सफलता हासिल की है वो शायद दूसरा कोई नहीं कर पाया है। रेंस ने कंपनी में अपना नाम बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। वो बिना रुके हुए अपनी राह पर चलते गए और आज कंपनी के सबसे बड़े स्टार बन चुके हैं।

रोमन रेंस ने रेसलिंग की दुनिया में आगे बढ़ने के साथ-साथ अपनी फाइनेंशियल स्थिति को भी हमेशा मजबूत किया। रेंस ने WWE में अपने काम से नाम ही नहीं बल्कि बहुत पैसा भी कमाया। मौजूदा समय में उनकी WWE में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले रेसलर्स की लिस्ट में गिनती होती है।

रिपोर्ट के अनुसार WWE में उनकी सैलरी इस समय 5 मिलियन डॉलर है। उनकी मौजूदा नेटवर्थ के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंंगे। साल 2024 में उनकी कुल नेटवर्थ 20 मिलियन डॉलर (करीब 167 करोड़) आंकी गई है। रेंस मर्चेंडाइज और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी खूब कमाई करते हैं। इसके अलावा वो कई फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं, जिनके लिए उन्हें अच्छी खासी कीमत दी गई।

जानिए WWE में रोमन रेंस की उपलब्धियों के बारे में?

आपको बता दें रोमन रेंस साल 2008 तक फुटबॉल खेला करते थे। उन्होंने अपने रेसलिंग करियर की शुरूआत साल 2012 में की थी। WWE मेन रोस्टर में उन्होंने द शील्ड के साथ इसी साल एंट्री की थी। इस ग्रुप में उनके साथ सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज भी थे। साल 2014 में ये ग्रुप टूट गया था।

youtube-cover

रोमन रेंस का WWE में सिंगल्स रन शानदार रहा। वो अभी तक छह बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने चार बार WWE चैंपियनशिप और दो बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल की। इसके अलावा वो एक बार यूएस चैंपियन और एक बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रह चुके हैं। साथ ही साथ उन्होंने एक बार सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप भी हासिल की।

साल 2020 में हुए SummerSlam में रेंस ने छोटे से ब्रेक के बाद वापसी कर हील टर्न लिया था। इसके बाद उन्हें जबरदस्त सफलता मिली। पहले उन्होंने यूनिवर्सल टाइटल हासिल किया और फिर साल 2022 में WWE चैंपियनशिप भी हासिल की। इसके बाद वो कंपनी के नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने। चार तक कंपनी में उन्होंने चैंपियन के रूप में अच्छा काम किया। अंतत: WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने उन्हें हराकर उनके 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया।

नोट: यह जानकारी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है, स्पोर्ट्सकीड़ा वास्तविकता की पुष्टि नहीं करता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now