IPL 2024: सबसे ज्यादा चौके-छ्क्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

IPL 2024 में कौन से खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके और छक्के (Photo: IPL)
IPL 2024 में कौन से खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके और छक्के (Photo: IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में फैंस अच्छे मुकाबलों के साथ-साथ चौके-छक्कों की बारिश देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। IPL इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा चौके शिखर धवन ने लगाए हैं, तो सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं। इसके अलावा पिछले सीजन की बात की जाए तो गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा चौके और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फाफ डू प्लेसी ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे।

आइए नज़र डालते हैं IPL 2024 में कौन से 5 खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाए हैं।

IPL 2024 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले 5 खिलाड़ी

1- ट्रैविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद): (मैच - 11, रन - 533, चौके - 61, एक पारी में सबसे ज्यादा चौके - 11)

2- ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स): (मैच - 12, रन - 541, चौके - 57, एक पारी में सबसे ज्यादा चौके - 12)

3- विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): (मैच - 12, रन - 634, चौके - 55, एक पारी में सबसे ज्यादा चौके - 12)

4- फिल सॉल्ट (कोलकाता नाइटराइडर्स): (मैच - 11, रन - 429, चौके - 50, एक पारी में सबसे ज्यादा चौके - 14)

5- साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस): (मैच - 12, रन - 527, चौके - 48, एक पारी में सबसे ज्यादा चौके - 8)

IPL 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी

1) अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद): (मैच - 12, रन - 401, छक्के - 35, एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के - 7)

2- सुनील नरेन (कोलकाता नाइटराइडर्स): (मैच - 11, रन - 461, छक्के - 32, एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के - 7)

3) ट्रैविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद): (मैच - 11, रन - 533, छक्के - 31, एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के - 8)

4) हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद): (मैच - 12, रन - 339, छक्के - 31, एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के - 8)

5) विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): मैच - 12, रन - 634, छक्के - 30, एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के - 6)

Quick Links

App download animated image Get the free App now