3 जबरदस्त चीज़ें जो Roman Reigns को WWE SmackDown के अगले एपिसोड में करनी चाहिए

Ujjaval
WWE SmackDown में रोमन रेंस नज़र आएंगे
WWE SmackDown में रोमन रेंस नज़र आएंगे

Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड में रोमन रेंस नज़र आने वाले हैं। रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट में ट्राइबल चीफ ने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल रिटेन रखा। अब उनके अगले कदम के बारे में जानने के लिए फैंस बहुत उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

SmackDown में रोमन रेंस कुछ बड़ी चीज़ें करते हुए नज़र आ सकते हैं। अभी से उनके लिए अलग-अलग तरह के अनुमान लगने लगे हैं। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं, जो रोमन रेंस को WWE SmackDown के अगले एपिसोड में आकर करनी चाहिए।

3- WWE दिग्गज Roman Reigns द्वारा अगले इवेंट Elimination Chamber में लड़ने का ऐलान हो

रोमन रेंस को Elimination Chamber के लिए शेड्यूल नहीं किया गया है। सीएम पंक और सैथ रॉलिंस दोनों चोटिल होने के कारण इवेंट का हिस्सा नहीं बनेंगे। ब्रॉक लैसनर भी विवादों में आने की वजह से इवेंट में शायद नज़र नहीं आएंगे। गुंथर भी वीजा में दिक्कत के चलते ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस बड़े इवेंट से दूर रहेंगे।

इन सभी स्टार्स की गैरमौजूदगी को देखते हुए रोमन रेंस को Elimination Chamber में लड़ने के लिए बुक किया जा सकता है। अगर रोमन भी शो का हिस्सा नहीं होंगे, तो इवेंट निराशाजनक रह सकता है। ट्राइबल चीफ SmackDown में आकर एक जबरदस्त प्रोमो कट कर सकते हैं और वो यहां Elimination Chamber में अपनी एंट्री का ऐलान कर सकते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है, तो फैंस जरूर खुश होंगे।

2- Roman Reigns WWE Royal Rumble में जीत पर बात करें और भविष्य के लिए सिंगल्स मैचों की नींव रखे

youtube-cover

रोमन ने Royal Rumble 2024 इवेंट में रैंडी ऑर्टन, एजे स्टाइल्स और एलए नाइट को हराया और अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन रखा। ट्राइबल चीफ के खिलाफ तीनों ही सिंगल्स मैच चाहते थे लेकिन आखिर में फैटल 4 वे मैच तय हुआ। रोमन अब SmackDown में अपनी बड़ी जीत को लेकर बात कर सकते हैं।

वो इसी बीच रैंडी ऑर्टन, एजे स्टाइल्स और एलए नाइट तीनों की बेइज्जती करते हुए उनपर निशाना साध सकते हैं। ऐसा करने से ट्राइबल चीफ के भविष्य में तीनों के खिलाफ सिंगल्स मैच के चांस बढ़ जाएंगे। रोमन का यह प्रोमो तीनों सिंगल्स मैचों की नींव रख सकता है। फैंस को रोमन रेंस का यह सैगमेंट जरूर पसंद आएगा।

1- WWE SmackDown में Roman Reigns और Cody Rhodes का कंफ्रंटेशन हो

youtube-cover

WWE SmackDown के एपिसोड में सिर्फ रोमन रेंस ही नहीं, बल्कि कोडी रोड्स भी नज़र आने वाले हैं। रोमन रेंस के सैगमेंट में कोडी रोड्स का दखल देखने को मिल सकता है। इस चीज़ की सबसे ज्यादा संभावना नज़र आ रही है। कोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच प्रोमो सैगमेंट में बहस देखने को मिल सकती है।

रोमन रेंस इसी बीच WrestleMania 39 इवेंट में कोडी रोड्स पर मिली जीत को लेकर बात कर सकते हैं। कोडी रोड्स भी यहां ट्राइबल चीफ पर निशाना साध सकते हैं और उनकी बेइज्जती करते हुए WrestleMania 40 में लड़ने का चैलेंज दे सकते हैं। रोड्स और रेंस के बीच रीमैच का लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे हैं। आखिर यह बड़ा मुकाबला जरूर देखने को मिल सकता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now