3 कारण क्यों Roman Reigns को Money in the Bank 2023 में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करनी चाहिए

Ujjaval
WWE Money in the Bank 2023 का रोमन रेंस हिस्सा बनेंगे
WWE Money in the Bank 2023 का रोमन रेंस हिस्सा बनेंगे

Roman Reigns: WWE का अगला इवेंट मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) है। इस शो के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। दरअसल, हर साल इस शो में लैडर मैचों का आयोजन देखने को मिलता है। हालांकि, कुछ अन्य सिंगल्स और टैग टीम मुकाबले भी बुक किए जाते हैं।

रोमन रेंस इस शो का हिस्सा बनेंगे और कुछ कारणों से लगता है कि उन्हें यहां अपने टाइटल को दांव पर लगाना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को Money in the Bank 2023 में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करनी चाहिए।

3- WWE Money in the Bank 2023 को खास बनाने के लिए Roman Reigns को चैंपियनशिप मैच में बुक करना चाहिए

Money in the Bank का आयोजन लंदन में देखने को मिलेगा। Clash at the Castle 2022 काफी ज्यादा सफल रहा था और इसी वजह से WWE ने फिर से UK में इवेंट बुक किया है। Money in the Bank को WWE के सबसे अहम शोज़ में गिना जाता है। ऐसे में WWE का अपने अहम शो को यूनाइटेड स्टेट्स के बाहर बुक करना बड़ी चीज़ है।

WWE इसी वजह से इवेंट को रोचक और खास बनाना चाहेगा। रोमन रेंस को इसी कारण शो के लिए बुक किया गया है। अगर वो यहां अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को दांव पर लगाते हैं, तो यह शो और ज्यादा चर्चा का विषय बन जाएगा। ऐसे में रोमन को अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए बुक करना अच्छी चीज़ होगी।

2- रोमन रेंस को सिंगल्स मैच में फैंस देखना चाहते हैं

रोमन रेंस ने Night of Champions 2023 में बड़ा मैच लड़ा था। आपको बता दें कि वो सोलो सिकोआ के साथ टीम बनाकर केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के खिलाफ नज़र आए थे। इस मैच में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप दांव पर लगी थी। रेंस के पास कंपनी की सबसे अहम चैंपियनशिप है।

उन्होंने इसे डिफेंड करने के बजाय टैग टीम मैच में हिस्सा लिया। कई सारे फैंस ने WWE द्वारा बनाए गए इस प्लान की कड़ी आलोचना की थी। WWE अब अपनी गलती को सुधारना चाहेगा और इसी वजह से उन्हें फैंस की इच्छा पूरी करने करनी चाहिए और रोमन को अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करने के लिए बुक करना चाहिए।

1- WrestleMania के बाद चैंपियनशिप डिफेंड नहीं की है

रोमन रेंस WWE में बतौर पार्ट-टाइमर नज़र आ रहे हैं और वो बहुत कम मैच लड़ते हैं। रोमन रेंस ने अपना आखिरी सिंगल्स मैच WrestleMania 39 में कोडी रोड्स के खिलाफ लड़ा था। इसके बाद से दो इवेंट देखने को मिल चुके हैं और रोमन रेंस ने इन शोज़ में अपने टाइटल को दांव पर नहीं लगाया है।

कंपनी के मेगास्टार और वर्ल्ड चैंपियन होने के नाते रोमन रेंस ने इस मामले में साफ तौर पर निराश किया है। ऐसे में रोमन फैंस को अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करनी चाहिए। फैंस उन्हें सिंगल्स मैच में देखकर सही मायने में बहुत ज्यादा खुश होंगे। रेंस अपने टाइटल को डिफेंड करने के कारण फिर से चर्चा का विषय बन पाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now