3 WWE Superstars जिनके साथ Roman Reigns को 2024 में दुश्मनी का हिस्सा बनना चाहिए

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के लिए वापसी में होंगे जबरदस्त मुकाबले
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के लिए वापसी में होंगे जबरदस्त मुकाबले

Roman Reigns: WWE के स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड में पॉल हेमन (Paul Heyman) ने बताया कि रोमन रेंस (Roman Reigns) ने खुद को ड्राफ्ट से अलग कर लिया है। ऐसे में वह किसी भी ब्रांड का हिस्सा नहीं हैं। यह बेहद अच्छी खबर है क्योंकि वह वापसी करके अब किसी से भी लड़ सकते हैं।

ऐसे में उनके पास कई नाम हैं, जिनसे वह अपनी स्टोरीलाइन शुरू कर सकते हैं। यह नाम उनके ट्राइबल चीफ बनने से पहले के इतिहास से हैं और कुछ उनके परिवार का हिस्सा हैं। कुछ स्टार्स के साथ वो 2024 में स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन 3 स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनके साथ रोमन रेंस को 2024 में दुश्मनी का हिस्सा बनना चाहिए।

3- WWE सुपरस्टार द रॉक के साथ सिंगल्स मैच तो अब तक नहीं हुआ है

द रॉक जब Royal Rumble के बाद वाले WWE SmackDown के एपिसोड का हिस्सा बने थे तो फैंस बेहद हैरान हुए थे। इसके बाद प्लान बदले और हमें द रॉक और रोमन रेंस WrestleMania XL की नाईट 1 में टैग टीम एक्शन में देखने को मिले थे, जिसमें उन्हें जीत मिली थी। इसके बाद फैंस इन दोनों को आपस में लड़ते हुए देखना चाहते हैं।

द रॉक ने ऐसे किसी मैच से इंकार नहीं किया है और यह सबसे बढ़िया मैच होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें किसी टाइटल को नहीं, बल्कि अपने ट्राइब के चीफ बने रहने के दावे को दांव पर रखकर मुकाबला लड़ा जाएगा। ऐसी स्थिति में आप यह अंदाजा ही लगा सकते हैं कि यह दोनों रेसलर्स अपने इस टाइटल को बरकरार रखने के लिए क्या करेंगे। यह मैच 2024 में हो, तो यह बेहद अच्छा है।

2- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस से बदला लेना चाहेंगे रोमन रेंस

youtube-cover

रोमन रेंस के करियर में सैथ रॉलिंस का बड़ा योगदान है। इनका साथ में मेन रोस्टर डेब्यू करना, फिर कुछ साल बाद रॉलिंस का धोखा देकर रोमन पर चेयर से अटैक करना, ट्राइबल चीफ को Royal Rumble 2022 में हराना और फिर WrestleMania XL में रोमन की चैंपियनशिप मैच में हार का कारण बनना कुछ अहम कारण हैं।

रोमन अपने साथ 2014 में हुए धोखे को अब भी नहीं भूले हैं। यही वजह है कि WrestleMania XL नाईट 2 में चैंपियनशिप मैच के दौरान रेंस ने अपने विरोधी कोडी रोड्स पर चेयर से अटैक करने की बजाए इनपर अटैक करना ज्यादा जरूरी समझा। ऐसे में जब रोमन वापस आते हैं और अगर उस समय सैथ रॉलिंस भी मौजूद होते हैं, तो उनके बीच जबरदस्त मैच हो सकता है।

1- WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के बीच ब्लडलाइन से जुड़ी हुई स्टोरीलाइन होगी

रोमन रेंस WrestleMania XL में अपना टाइटल हारने के बाद से रिंग से दूर हो गए हैं और ऐसा लग रहा है जैसे कोई और उनकी जगह लेने की कोशिश कर रहा है। यह कोई और नहीं बल्कि ट्राइबल उत्तराधिकारी सोलो सिकोआ हैं, जो अब सबकुछ अपनी मर्जी से कर रहे हैं। ऐसे में जब रोमन रेंस वापस आते हैं, तो सोलो को इसका जवाब देना होगा।

क्या हो अगर रोमन के आने के बाद सोलो उन्हें जवाब देने की बजाय घाव दें और उसकी वजह से इनके बीच में जबरदस्त मैच देखने को मिले। सोलो ने अपने साथ टामा टोंगा को जोड़ लिया है। सोलो ने इसके साथ ही अपने भाई जिमी उसो पर भी जानलेवा हमला किया था। जैकब फाटू के डेब्यू की खबरें आने के बाद यह लड़ाई का नहीं, बल्कि ब्लडलाइन पर वर्चस्व कायम करने का समय है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now