4 बड़े बदलाव जो Extreme Rules 2021 के मुकाबले इस साल देखने को मिल रहे हैं

Ujjaval
WWE Extreme Rules 2022 में कई बड़ी चीज़ें हो सकती हैं
WWE Extreme Rules 2022 में कई बड़ी चीज़ें हो सकती हैं

Extreme Rules: WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2022 के लिए फैंस के बीच बहुत उत्साह है। इस इवेंट का आयोजन सालों से देखने को मिल रहा है। WWE ने पिछले साल भी इस शो को आयोजित किया था और वो अच्छा साबित हुआ था। शो का अंत जरूर फैंस को उतना पसंद नहीं आया था लेकिन पूरा शो बहुत बढ़िया था।

Extreme Rules 2021 और 2022 के मैच कार्ड में बहुत ज्यादा फर्क नज़र आ रहा है। इस आर्टिकल में हम 4 बड़े बदलावों को लेकर बात करने वाले हैं जो WWE के Extreme Rules 2022 में पिछले साल के इवेंट के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।

4- Extreme Rules 2022 में ज्यादा स्टीप्यूलेशन (शर्तों) वाले मैच तय करना

Extreme Rules 2022 और 2021 के मैच कार्ड में सबसे बड़ा फर्क शर्तों का है। पिछले साल इस इवेंट में 7 मैच देखने को मिले थे लेकिन सिर्फ एक मैच में शर्त जुड़ी हुई थी। रोमन रेंस और 'डीमन' फिन बैलर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए Extreme Rules मैच देखने को मिला था।

इस बार WWE ने 6 मैच बुक किए हैं और सभी में स्टीप्यूलेशन जोड़ी गई हैं। इस शो में Extreme Rules मैच के अलावा लैडर मैच, फाइट पिट, स्ट्रैप और आयरिश डॉनीब्रुक मैच देखने को मिल रहा है। साथ ही "आई क्विट" मैच भी शानदार रह सकता है। पिछले साल के मुकाबले WWE ने इस चीज़ में बदलाव किया है।

3- रोमन रेंस का Extreme Rules में हिस्सा नहीं लेना

रोमन रेंस अब WWE में एक पार्ट-टाइमर के रूप में नज़र आते हैं। WWE उन्हें सिर्फ बड़े इवेंट्स में बुक करता है। उनका Crown Jewel के लिए पहले ही मुकाबला तय हो गया है लेकिन Extreme Rules 2022 से उन्हें पूरी तरह दूर रखा जा रहा है। वो पिछले साल इस शो का हिस्सा बने थे।

उन्होंने इस शो में 'डीमन' फिन बैलर को हराकर यूनिवर्सल टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। इस मैच के अंत में बैलर जीत के करीब थे लेकिन रोप्स टूट गई थी। इसी कारण वो नीचे गिर गए और रोमन रेंस ने फिर उनपर स्पीयर लगाकर एक बड़ी जीत हासिल कर ली थी।

2- इस साल कम टाइटल मैच बुक करना

Extreme Rules 2021 में WWE ने कई चैंपियनशिप मैच तय किए थे। मुख्य कार्ड में 6 मैच देखने को मिले थे और इसमें से 5 मैच टाइटल्स के लिए थे। इस शो में यूनिवर्सल, यूनाइटेड स्टेट्स और टैग टीम चैंपियनशिप के अलावा दोनों विमेंस टाइटल्स भी डिफेंड हुए थे।

इस साल WWE ने बड़ा बदलाव किया है। Extreme Rules 2022 में पिछले साल के मुकाबले बहुत कम चैंपियनशिप मैच देखने को मिल रहे हैं। इस शो में सिर्फ Raw और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हो रहा है। बाकी चैंपियंस को अपने टाइटल्स को डिफेंड नहीं करना है।

1- बड़े सुपरस्टार्स इस शो का हिस्सा हैं

WWE हमेशा ही रोमन रेंस के इर्द-गिर्द प्रीमियम लाइव इवेंट्स बुक करता था। पिछले साल इस शो में रोमन रेंस और बैकी लिंच जैसे मेगास्टार्स जरूर शामिल थे। हालांकि, इस बार रोमन और बैकी दोनों नहीं हैं। इसी कारण WWE ने ज्यादा शर्तों को जोड़ा है। साथ ही उनकी कमी पूरी करने के लिए अन्य टॉप रेसलर्स को चांस दिया है।

इस बार रोमन की कमी पूरी करने के लिए रोंडा राउजी और ऐज जैसे बड़े स्टार्स को Extreme Rules का हिस्सा बनाया गया है। साथ ही UFC दिग्गज डेनियल कॉर्मियर भी शो में शामिल होंगे और वो कई लोगों को आकर्षित करेंगे। यह तीनों ही मेगास्टार्स इवेंट का हिस्सा हैं, जबकि पिछले साल वो शो में नहीं थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now